पन्ना: वृहस्पति कुण्ड पहुंचे कलेक्टर, अध्यात्मिक व पर्यटन विकास प्रस्तावित कार्यों की ली जानकारी

वृहस्पति कुण्ड पहुंचे कलेक्टर, अध्यात्मिक व पर्यटन विकास प्रस्तावित कार्यों की ली जानकारी
  • वृहस्पति कुण्ड पहुंचे कलेक्टर
  • अध्यात्मिक व पर्यटन विकास प्रस्तावित कार्यों की ली जानकारी

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वृहस्पति कुण्ड जो अपने जल प्रपात के लिए पन्ना सहित प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। रविवार को कलेक्टर सुरेश कुमार ने यहां पहुंचकर इस क्षेत्र के लिए शासन द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कार्य योजनाओं व विकास की गतिविधियों का जायजा लिया। श्रीराम पथगमन निर्माण कार्य के लिए वृहस्पति कुण्ड सहित जिले के चार स्थानों पर अध्यात्मिक एवं पर्यटन विकास के दृष्टिगत कार्यों की जानकारी ली गई। कलेक्टर द्वारा वृहस्पति कुंड के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए यहाँ आने वाले पर्यटकों की आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय रहवासियों से चर्चा कर कुंड के आसपास के क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़े -समस्याग्रस्त उपस्वास्थ्य केन्द्र बृजपुर, दस हजार आबादी के बीच स्वास्थ्य सेवायें, दो एएनएम तथा एक सीएचओ के भरोसे

Created On :   29 April 2024 7:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story