समर टिप्स: ऑयली स्किन से हैं परेशान तो, घर पर इन चीजो से बनाएं घरेलू फेसपैक

ऑयली स्किन से हैं परेशान तो, घर पर इन चीजो से बनाएं घरेलू फेसपैक
  • ऑयली स्किन से हैं परेशान
  • घर पर इन चीजो से बनाएं घरेलू फेसपैक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गर्मियों का मौसम चल रहा है। तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। गर्मी इतनी भीषण पड़ने लगी है कि लोगों ने अभी से अपने खान-पान और पहनावे में बदलाव कर लिया है। इस मौसम में सभी अपनी स्किन का भी खास ख्याल रखती है। लेकिन गर्मी का मौसम ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए काफी परेशानी लेकर आता है। तेल से छुटकारा पाना इतना आसान तो नहीं होता, लेकिन अगर आप चाहें तो इससे थोड़ी राहत पा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर रखी कुछ चीजों से घरेलू फेसपैक बनाकर ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं।

खीरा और शहद

खीरा और शहद का पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कसा हुआ खीरे लेकर उसमें 2 बड़े चम्मच शहद मिला लें। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर सही से लगाएं। 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें।

यह भी पढ़े -रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन कर रहे रिंपल और हरप्रीत

दही और हल्दी

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए दही सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसे में एक बाउल में दही लेकर उसमें थोड़ा सा शहद और चुटकीभर हल्दी मिलाएं।

गुलाबजल और शहद

त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने के लिए गुलाबजल काफी सही रहता है। आप गुलाब जल में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो दें।

यह भी पढ़े -आइवरी लहंगे में काजल अग्रवाल ने शेयर की खूबसूरत फोटोज, कातिल अदाओं से ढाया कहर

ओट्स और दूध

इस पैक को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले ओट्स को सही से पीस लेना है। ओट्स पीसने के बाद इसमें कच्चा दूध मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं। ये पैक आपके चेहरे को ठंडक देगा और ऑयली स्किन को कम करेगा।

यह भी पढ़े -आइवरी लहंगे में काजल अग्रवाल ने शेयर की खूबसूरत फोटोज, कातिल अदाओं से ढाया कहर

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष, वास्तुशास्त्री, डॉक्टर, अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   28 April 2024 1:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story