आपदा: मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन से 14 लोगों की मौत

मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन से 14 लोगों की मौत
मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। वहीं तीन लोग अभी भी लापता हैं। इसकी जानकारी मेडागास्कर के मौसम अधिकारियों ने दी।

एंटानानारिवो, 29 मार्च (आईएएनएस)। मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। वहीं तीन लोग अभी भी लापता हैं। इसकी जानकारी मेडागास्कर के मौसम अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से गुरुवार को मेडागास्कर के राष्ट्रीय जोखिम और आपदा प्रबंधन कार्यालय (बीएनजीआरसी) ने कहा कि गैमेन ने बुधवार सुबह मेडागास्कर के उत्तरी सिरे पर दस्तक दी। 150 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलींं और भारी बारिश हुई।

चक्रवात से 9,024 घरों सहित 36,307 लोग प्रभावित हुए। लगभग 18,565 लोगों या 4,849 परिवारों को विभिन्न इलाकों में फैले 68 आपातकालीन स्थलों को खाली करने और अन्यत्र शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बीएनजीआरसी के अनुसार, चक्रवात गैमेन से आई बाढ़ ने व्यापक क्षति पहुंचाई। 6,675 घर और 1,698 धान के खेत जलमग्न हो गए। 617 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2024 4:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story