5 रहस्यमयी जगह जो अपने आप में रहस्य हैं, इन स्थानों पर जाना हो सकता है घातक

5 mysterious places of the world, going here can be deadly
5 रहस्यमयी जगह जो अपने आप में रहस्य हैं, इन स्थानों पर जाना हो सकता है घातक
अजब गजब 5 रहस्यमयी जगह जो अपने आप में रहस्य हैं, इन स्थानों पर जाना हो सकता है घातक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के कई लोग विभिन्न प्रकार के रहस्यों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। कई रहस्यों से विशेषज्ञों ने पर्दा हटाया है, तो कुछ रहस्य अभी भी रहस्य ही बने हुए हैं। जिसमें से कुछ रहस्यों के बारे में आज हम जानने वाले हैं। कुछ रहस्य तो इतने अनोखे होते हैं कि इनकी चर्चा देश दुनिया में होती हैं। यह रहस्यमयी जगह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होती हैं। लेकिन कुछ हमें संकोच में डाल देती हैं कि क्या यह वाकई में ऐसी विचित्र जगह भी होती हैं। आइए हम ऐसी ही कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में जानते हैं। 

द डेविल्स केटल
अमेरिका के रहस्यमयी झरने में बने एक छेद का नाम द डेविल्स केटल है। यह झरना बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक है। लेकिन इस झरने में बने छेद में कुछ राज़ समाए हैं। इस झरने के रहस्यमयी छेद में नदी का आधे से ज्यादा पानी चला जाता है। कई शोध के बाद भी आज तक कोई वैज्ञानिक यह पता नहीं लगा पाया कि इस छेद का पानी आखिर जाता कहां है? झरने का मुख्य स्त्रोत ब्रुल नदी का पानी है। झरने का पानी घुमावदार, सकरीली पहाड़ी रास्तों से नीचे की ओर गिरता है, यह गिरता हुआ पानी छेद में समाने के बाद कहां जाता है यह आज तक एक रहस्य है। 

घोस्ट टाउन
चिली के घोस्ट टाउन से एक 6 इंच का नर कंकाल मिला और उस कंकाल के पत्थर जैसे मजबूत दांत मिले। कहने को तो शायद यह किसी जानवर का कंकाल हो सकता था लेकिन बहुत शोध के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि वह इंसान का ही कंकाल था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने छोटे इंसान का दांत कैसे हो सकता है। यह राज़ आज भी एक राज़ ही बना हुआ हैं। 

चेवियट बीच
कहा जाता है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हेराल्ड होल्ड चेवियट बीच से गायब हुए थे। उन्हें आखिरी बार वहां तैराकी करते देखा गया था। लेकिन उसके बाद वह वहां गायब हो गए। आश्चर्य की बात तो यह है कि बहुत ढूंढने के बाद भी वह आज तक नहीं मिले। आज भी यह हैरान करने वाला रहस्य है कि वह चेवियट बीच से अचानक कहां गायब हो गए।

बरमूडा ट्रायंगल
बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य से आज तक कोई पर्दा नहीं उठा पाया। यह जगह अपने आप में ही एक रहस्य है। कितने विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज इसके भीतर रहस्यमय ढंग से गायब हो चुके हैं। बरमूडा ट्रायंगल उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र हैं। बरमूडा ट्रायंगल में गायब होने वाले विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज का आज तक कुछ पता नहीं चला। 

डरावनी गुड़ियों की दुनिया
यह डरावनी गुड़ियों की दुनिया मैक्सिको से दक्षिण, जोचिमिको कनाल के बीच "ला इस्ला डे ला म्यूनेकस" पर स्थित है। यहां के कई पेड़ों पर डरावनी गुड़ियाएं लटकी रहती हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो दर्जनों की संख्या में यहां की गुड़ियां एक दूसरे से बात-चीत करती हैं। वह गुड़ियां आंखें घुमाकर एक दूसरे से इशारों में कुछ कहती हैं। यह ऐसी जगह है जिसके बारे में जानकर भी डर लगता हैं। पर्यटकों को इस जगह पर अकेले ना जाने की सलाह दी जाती है।
 

Created On :   21 Sep 2021 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story