150 बच्चों के बाप से हो गया प्रेग्नेंट महिला को प्यार, किराए पर बिताई रात

A lady in England fell in love with her donor
150 बच्चों के बाप से हो गया प्रेग्नेंट महिला को प्यार, किराए पर बिताई रात
150 बच्चों के बाप से हो गया प्रेग्नेंट महिला को प्यार, किराए पर बिताई रात

डिजिटल डेस्क, इंग्लैंड। फिल्म विक्की डोनर तो आप सभी को याद ही होगी। आज हम आपके लिए लेकर के आये हैं विक्की डोनर जैसी ही एक रियल लाइफ स्टोरी। विदेश में रहने वाली एली नाम की एक महिला को हो गया अपने स्पर्म डोनर से ही प्यार। दरअसल इंग्लैंड में लोगों के बीच म्युचअल अंडरस्टैंडिंग के जरिये किराये पर पुरुष को हायर कर प्रेग्नेंट होने का चलन जारी है। एली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। वो ऑनलाइन अपने डोनर से मिलीं और रेट फिक्स करने के बाद दोनों की पहली मुलाकात होटल में हुई। संबंध बनाने के बाद दोनों अपनी जिंदगियों में व्यस्त हो गए। हालांकि, इस कॉन्ट्रैक्ट की पहली कोशिश असफल रही और एली प्रेग्नेंट नहीं हो पाई। लेकिन एली ने दोबारा डोनर को बुलाया और ये कोशिश सफल रही।
प्रेग्नेंट होने के बाद दोनों के बीच एक कनेक्शन बन गया। हालांकि, एली डोनर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान एली को अहसास हुआ कि डोनर और उनके बीच अब एक मजबूत रिश्ता वन चुका है। बता दें कि ये डोनर 50 साल का एक बिजनेसमैन था। और प्रेग्नेंट होने की इच्छा रखने वाली महिलाओं की सहायता करता था। अपनी पूरी लाइफ में अब तक उन्होंने डेढ़ सौ महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में मदद की थी। एली की भी इसी तरह मदद की गी थी। पर, बिलकुल एक फिल्मी सीन की तरह ही एली को अहसास हुआ कि वो एक दूसरे के बगैर नहीं जी सकते। एली को उनके डोनर के काम से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो दोनों बस एक साथ रहना चाहते हैं और एक साथ अपने बच्चे की परवरिश करना चाहते हैं। एली अक्टूबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 

Created On :   26 Jun 2021 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story