एक ऐसा कीड़ा जो आपको बना सकता है लखपति, जानिए इस अनोखे कीड़े के बारे में

A worm whose cost is in millions, Know about this unique insect
एक ऐसा कीड़ा जो आपको बना सकता है लखपति, जानिए इस अनोखे कीड़े के बारे में
एक ऐसा कीड़ा जो आपको बना सकता है लखपति, जानिए इस अनोखे कीड़े के बारे में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कई तरह की कीड़े पाए जाते हैं, इनमें से अधिकांश को तो लोग दवा या अन्य माध्यमों से मार देते हैं। वहीं कई स्थान ऐसे में जहां इन्हें खाया जाता है और कई स्थानों पर पाला जाता है। यहां तक आपने कीड़े की कई प्रजातियों को संग्रह करने के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर ना केवल हैरानी होगी बल्की यदि यह आपको मिल गया तो आप बन जाएंगे लखपति।

दरअसल, हिमालय की पहाड़ियों में तीन से पांच हजार मीटर की उंचाई पर कीड़े की एक ऐसी प्रजाति पाई जाती है जिसकी कीमत लाखों में है। इसे हिमालयन वियाग्रा कहा जाता है, हालांकि कई क्षेत्रों में इसे अन्य कई नामों से जाना जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

150 बच्चों के बाप से हो गया प्रेग्नेंट महिला को प्यार, किराए पर बिताई रात

हिमालयन वियाग्रा
दो इंच लंबा और भूरे रंग का यह कीड़ा बेहद लाभकारी है। इस कीड़े का इस्तेमाल जड़ी- बूटी की तरह किया जाता है। यह कीड़ा रोग प्रतिरक्षक क्षमता को बढ़ाता है, फेफड़ों के इलाज में काम आता है और ताकत बढ़ाने वाली दवाओं में भी इनका प्रयोग किया जाता है। हालांकि स्वाद की बात करें तो इसका स्वाद मीठा होता है। 

अलग- अलग क्षेत्रों में है अलग- अलग नाम
भारत में इस कीड़े का नाम “कीड़ा जड़ी” है। इसे “हिमालयन वियाग्रा” भी कहते हैं। कैटरपीलर की तरह दिखने और फंगस की प्रजाति से ताल्लुक रखने के कारण इस कीड़े को अंग्रेजी में “कैटरपीलर फंगस” कहते हैं। वहीं नेपाल और चीन में “यार्सागुंबा” और तिब्बत में “यार्सागन्बु” कहते हैं। जबकि इसके साइंटिफिक नाम की बात करें तो इसे “ओफियोकोर्डिसेप्स साईनेसिस” कहते हैं। 

कितने दिनों तक रहता है यह कीड़ा ?
इस अनोखे कीड़े के पैदा होने की कहानी भी काफी अनौखी है। कुछ खास पौधों के रस से निकलने वाला यह कीड़ा केवल छह महीने तक जीवित रह सकता है। “कीड़ा जड़ी” सर्दियों में पैदा होते हैं और मई- जून आते- आते मर जाते हैं जिसके बाद इन्हें बाज़ारों में बिक्री के लिए उतार दिया जाता है। लोग इस कीड़े को इकट्ठा करने के लिए कई दिनों तक पहाड़ों पर ही रहते हैं।

दुनिया का एक देश ऐसा भी, जिसके पास अपनी सुरक्षा के लिए न तो एयरफोर्स है न नेवी

अंतराष्ट्रीय बाजार में क्या है कीमत?
इस कीड़े को दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा माना जाता है। सिर्फ एक कीड़े की कीमत लगभग 1000 रूपए है। हालाकि अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली। कुछ साल पहले तक इसकी कीमत जहां 19 से 20 लाख रूपए प्रति किलो था, आज वहीं इसकी कीमत 8 से 9 लाख रूपए हो गई है। 

Created On :   30 Jun 2021 7:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story