अजब-गजब: वियतनाम के शेफ ने बनाया 'कोरोना बर्गर', बोला- जो चीज डराए उसे खा जाओ

Chef From vietnam prepare a coronaburger to spread joy in society
अजब-गजब: वियतनाम के शेफ ने बनाया 'कोरोना बर्गर', बोला- जो चीज डराए उसे खा जाओ
अजब-गजब: वियतनाम के शेफ ने बनाया 'कोरोना बर्गर', बोला- जो चीज डराए उसे खा जाओ

डिजिटल डेस्क। दुनियाभर में कोरोनावायरस का खहर जारी है। वहीं डर के इस माहौल में एक शख्स लोगों को इस वायरस को खाने की बात कह रहा है। इसमें डरने की कोई बात नहीं है, क्योंकि यह शख्स जिस वायरस को खाने की बात कर रहा है, वो शरीर को संक्रमित करने वाला नहीं बल्कि मुंह को स्वाद देने वाला है। बता दें कि वियतनाम की राजधानी हनोई के एक शेफ ने खास तरह का बर्गर बनाया है। जिसका नाम उन्होंने कोरोना बर्गर रखा है।

यह खबर भी पढ़ें - अजब-गजब: 66 साल पहले जापान के एयरपोर्ट पर उतरा था एक रहस्यमयी शख्स, जो अचानक हो गया था गायब

हरे रंग का और अजीब-सा दिखने वाला ये बर्गर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बारे में शेफ होंग तुंग का कहना है कि, यदि आपको किसी चीज को हराना है तो उसे खा जाइए। इसलिए वह कोरोना वायरस की थीम वाले सब्जी से भरपूर बर्गर बेच रहे हैं, ताकि लोगों का मनोबल बढ़ा सकें। इस बर्गर को वायरस की तरह दिखाने के लिए वह आटे से इसमें स्पाइक्स (कांटे जैसा आकार) बनाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें - अजब-गजब: एक साथ प्रेग्नेंट होना चाहतीं हैं मां और बेटी, हनीमून भी साथ मनाया

बता दें कि, तुंग पिज्जा होम टेकअवे में काम करते हैं। मगर इस समय लॉकडाउन के चलते सारी चीजें बंद है। इसलिए उन्होंने अनोखा बर्गर बनाने का प्लान बनाया था। उन्होंने कहा, इसीलिए यदि आप वायरस के जैसा दिखने वाला बर्गर खाते हैं, तो आपको कोरोना वायरस से कोई डर नहीं लगेगा। इस तरह से सोचने से महामारी के दौरान दूसरों लोगों में खुशी फैलती है। शेफ ने यह भी बताया कि, वे करीब 50 ऐसे बर्गर रोजाना बेचते हैं।

Created On :   3 April 2020 8:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story