भारत के इस राज्य में मिला सोने का भंडार, पूरे देश का 44% प्रतिशत सोना हैं यहां उपस्थित

Gold reserves found in this state of India, 44% percent of the entire countrys gold is present here
भारत के इस राज्य में मिला सोने का भंडार, पूरे देश का 44% प्रतिशत सोना हैं यहां उपस्थित
अजब गजब भारत के इस राज्य में मिला सोने का भंडार, पूरे देश का 44% प्रतिशत सोना हैं यहां उपस्थित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कुल 28 राज्यों मे से बिहार का नाम सबसे पिछड़े राज्य की गिनती में आता है। वहीं गरीबी और भुखमारी में भी बिहार सबसे आगे है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बिहार राज्य का जमुई जिला चर्चा का विषय बना हुआ है। बिहार में भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार मिला है। जिसके कारण पिछड़े राज्यों की गिनती में आने वाले बिहार राज्य की किस्मत बदलने वाली है। 

यहां न जाने कितनी शताब्दियों से देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार छिपा हुआ था। इस खदान में इतना सोना है, जितना देश में कहीं और नहीं है। लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस बात का खुलासा केंद्र सरकार ने किया है कि बिहार में अकेले पूरे देश का 44 प्रतिशत सोना है। 

नेपाल में विमान को लगाया यात्रियों ने धक्का, जानें क्या है कारण

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बताया कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्वर्ण अयस्क भंडार है, जिसमें 654.74 टन स्वर्ण धातु है। इसमें 44 प्रतिशत सोना अकेले बिहार में ही पाया गया है। बिहार के जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्क सहित 222.885 मिलियन टन स्वर्ण धातु से संपन्न भंडार मिला है। 

ऐसे में इस बात पर मुहर लग जाने के बाद इस इलाके के लोगों काखुश का माहोल है। स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सिर्फ यहां के लोगों की ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की सूरत बदल जाएगी। 

अपने बोलने वाले हुनर से ये 5 तोते कटवा रहे है चिड़ियाघर की नाक 

जुमई जिले में सोने के आलावा भी कई सारी और खनिज संपदा के भंडार है। जिसमें अभ्रक, गोमेद और कई कीमती पत्थर भी शामिल है। इसके चलते यहां जल्द ही सोने का खनन शुरू होने वाला है।   

Created On :   4 Dec 2021 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story