इस देश में मौजूद है 'सोने का द्वीप', नदी के तलहटी से निकलता है सोना

अजब-गजब इस देश में मौजूद है 'सोने का द्वीप', नदी के तलहटी से निकलता है सोना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कई तरह के द्वीप मौजूद है, आपने इन द्वीपों की अजीबों गरीब कहानी भी सुनी होगी लेकिन आज हम आपको बताएंगे "सोने के द्वीप" की कहानी। यह सुनने में कालप्निक लगता है पर यह इंडोनेशिया के पालेमबैंग में स्थित मूसी नदी से सोने के कई वस्तु प्राप्त हुए हैं। यहां मौजूद नदी की तलहटी से सोने से बनी चाजें मिल रही हैं। बताया जाता है इंडोनेशिया में इस द्वीप से जुड़ी कई लोक कथाएं प्रचलित हैं, इन कथाओं में बताया जाता है कि इस श्थान पर इतने बड़े सांप रहते हैं जो इंसान को भी खा जाते हैं। 

Long-lost 'Island of Gold' resurfaces in Indonesian river | Live Science

श्रीविजया शहर था प्राचीन नाम 
इस शहर के बारे में बताया जाता है कि यह प्राचीन काल में धन से भरपूर हुआ करता था, यह दुनियाभर के पूर्व और पश्चिम के देशों को एक व्यापारिक मार्ग जरिए जोड़ता था। फिलहाल यह स्थान मूसी नदी के तलहटी में पाया गया है। यहां 600 से 1025 साल तक मलाका की खाड़ी पर रहने वाले राजाओं का राज हुआ करता था। इस शहर के बिखरने का कारण भारत के चोल साम्राज्य को माना जाता है। चोल साम्राज्य से हरने के बाद भी दो दशकों तक इसका इस्तेमाल व्यापारिक मार्ग के रूप में किया गया।

Island of gold found in Indonesia, gold jewellery and rings coming out of  the river | NewsTrack English 1

क्या निकला है नदी के तलहटी से?
यहां मौजूद मूसी नदी के तलहटी से सोने के गहने, स्वर्ण मुद्रा, चीन के सिरेमिक बर्तन, बौद्ध प्रतिमा, मंदिर की घंटियां, और सोने के तलवार जैसी चीजें निकल रही हैं। गोताखोरों ने हाल ही में यहां गोता लगाकर सोने से बनी अंगूठी, वाइन सर्व करने वाले जग और खास आकार में बनी बांसूरी प्राप्त की है। कई कंपनियों द्वारा यहां रेत निकाली जाती है जिसके साथ यह कीमती चीजें भी बाहर निकल आती हैं। माना जाता है नदी की तलहटी में प्राचीन सभ्यता के अवशेष मौजूद हैं, जिन्हें वहां के लोग लगातार चोरी कर रहे हैं। 

Sumatran fishermen discovers 'Island of Gold' - Daily Times

Created On :   2 Nov 2021 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story