मिलिए ऐसी नकलची चिड़िया से जो आप की आवाज निकाल सकती है, गाड़ी और मशीनों की आवाज निकालने में भी माहिर

Lyre Bird imitation bird Lyrebird an imitation human bird that imitates the sound of the engine of a human vehicle
मिलिए ऐसी नकलची चिड़िया से जो आप की आवाज निकाल सकती है, गाड़ी और मशीनों की आवाज निकालने में भी माहिर
नकलची चिड़िया मिलिए ऐसी नकलची चिड़िया से जो आप की आवाज निकाल सकती है, गाड़ी और मशीनों की आवाज निकालने में भी माहिर

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कहते है इंसान बड़े नकलची होते हैं पर इस जगत में रहने वाले कई ऐसे जीव है जो इन्सानों की तरह ही हरकतें करते हैं। बड़ी ताज्जुब करने वाली बात है ये। आइए बताते हैं एक ऐसी ही चिड़िया के बारे में जो हु-ब-हु नकल करती है इन्सानों की। लायरबर्ड कही जाने वाली ये चिड़िया ऑस्ट्रेलिया में पाई जाने वाली एक अनोखी किस्म की चिड़िया है। इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलिया के तारोंगा चिड़िया घर से निकाल कर आप तक आई है। 


यह पक्षी अपनी आवाज से अपनी पहचान बना चुकी है। कार्नेल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक अपने शोध में बताते हैं कि लायरबर्ड अपनी आवाज से अपनी सुरक्षा का घेरा भी बनाते हैं। जब इन्हें किसी पक्षी से जान का खतरा होता है।

कभी कभी ये आवाजें अन्य पक्षियों को धोखा देने का काम भी करती हैं। इसके साथ ही ये पक्षी अपने आस-पास हो रही विभिन्न प्रकार की आवाजें भी निकालने में माहिर हैं। 


ये अपनी प्रजनन के समय भी आवाजें निकालते हैं। जब नर लायरबर्ड मादा के साथ संबंध बनाते है तो ये ज़ोर ज़ोर से कई सारी आवाजें भी निकालते हैं। इनके प्रजनन का समय प्रायः जून से अगस्त के बीच होता है। 

Created On :   20 Sep 2021 10:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story