बच्चे पैदा करने को लेकर आदमी पर हुआ केस, 550 से ज्यादा बच्चों का बन चुका है पिता

Man booked for fathering children, has become father of more than 550 children
बच्चे पैदा करने को लेकर आदमी पर हुआ केस, 550 से ज्यादा बच्चों का बन चुका है पिता
अजब-गजब बच्चे पैदा करने को लेकर आदमी पर हुआ केस, 550 से ज्यादा बच्चों का बन चुका है पिता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इनफर्टिलिटी आज कई देशों में एक बड़ी समस्या मानी जाती है। लेकिन अगर हम आपको ये बताए कि एक आदमी 550 से ज्यादा बच्चों का बाप बन चुका है तो जाहिर है कि आप शॉक हो जाएगें। ऊपर से अगर बच्चे पैदा करने के लिए मुकदमा हो जाए तो वह और भी आश्चर्यजनक हो जाएगा। ऐसा ही एक केस सामने आया है यूरोपीय देश नीदरलैंड्स से। वहां एक शख्स ने स्पर्म डोनेशन की मदद से अबतक 550 औलादें दुनियाभर में पैदा कर दी है। 

41 वर्षीय जोनाथन जैकब मीजर नीदरलैंड्स के रहने वाले हैं। उन्होंने अबतक स्पर्म डोनेशन के माध्यम से पूरी दुनिया में 550 से ज्यादा बच्चों के जन्म में अहम भूमिका निभाई है। इसको लेकर कई बच्चों की माताओं ने जोनाथन पर केस कर दिया है। उनकी दलील यह है कि जब बच्चों को पता चलेगा कि पूरी दुनिया में उनके इतने सौतेले भाई-बहन मौजूद हैं तो उनके मन पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। साथ ही उनका कहना है कि बच्चों के आपस में शादी करने के भी चांसेस है। इस केस को लेकर डच सोसाइटी ऑफ ऑबस्टेक्ट्रिक्स एंड गाइनेकोलाजी (Dutch Society of Obstetrics and Gynaecology) के दखल के बाद कोर्ट में जोनाथन को समन भी किया गया था। साल 2017 तक जोनाथन ने 10 अलग अलग क्लीनिक्स में स्पर्म डोनेट कर 102 बच्चे कर लिए थे। हालांकि आज की तारीख में यह आंकड़ा 550 से ऊपर है। 

नीदरलैंड्स सरकार ने अब उसे स्पर्म डोनेट करने से पूरी तरह से बैन कर दिया है। साथ ही केस पर भी सुनवाई चालू है। सरकार इस कानून में बदलाव करने पर भी विचार कर रही है। नए कानून जिसपर विचार किया जा रहा है उसके मुताबिक एक शख्स 12 महिलाओं से ज्यादा स्पर्म डोनेट नहीं कर सकेगा। अब दिलचस्प रहेगा ये देखना कि इस अजीबोगरीब केस में कोर्ट क्या फैसला सुनाती है। 

क्या है स्पर्म डोनेशन 

स्पर्म डोनेशन में एक फर्टाइल पुरुष अपना स्पर्म देता है या बेचता है, ताकि इसे एक बांझ व्यक्ति या जोड़े द्वारा इस्तेमाल किया जा सके। दान किए गए शुक्राणु का उपयोग आर्टिफीशियल  गर्भाधान के लिए किया जाता है, जिसमें अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान (IUI) और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) शामिल है। इसके अलावा इसमें इंट्रासाइटोप्लास्मिक स्पर्म इंजेक्शन (ICSI) शामिल हो सकता है।

 

 

 

Created On :   28 March 2023 4:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story