रूसी पत्रकार ने राष्ट्रपति पुतिन को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान   

Russian journalist made a strange claim about President Putin, you will be surprised to know
रूसी पत्रकार ने राष्ट्रपति पुतिन को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान   
अजब-गजब रूसी पत्रकार ने राष्ट्रपति पुतिन को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान   

डिजिटल डेस्क,दिल्ली।  रूस और यूक्रेन के बीच पिछले नौ महीने से जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रहे रूसी हमलों से यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अन्य इलाके बुरी तरह से प्रभावित हुए है। इस यूद्ध में कोई भी देश झुकने को तैयार नहीं है। हालांकि इस यूद्ध के दौरान व्लादिमीर पुतिन की चर्चा पूरे दुनिया में सबसे अधिक हो रही है। 


राष्ट्रपति पुतिन की छवि पूरे दुनिया में एक सख्त नेता के रूप में है। कहा जाता है कि पुतिन लग्जरी लाइफ जीते है। उनकी जीवन जीने की शैली हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन, व्लादिमीर पुतिन की लाइफस्टाइल के बारे में अलग-अलग तरह दावे भी किए जाते हैं। पुतिन को लेकर अब एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बारे में किस तरह का दावा किया जा रहा है जिसकी चर्चा दुनियाभर में आखिर क्यों  हो रही है। 


दरअसल, हाल ही के दिनों में राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ खराब होने की खबरे समाने आई हैं। इसके बाद कई रिपोर्ट्स ऐसा दावा कर रही है कि रूसी राष्ट्रपति कैंसर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गए है। लेकिन मामला तो उस समय गर्मया जब रूस के एक मशहूर पत्रकार ओलेग काशिन ने हैरान कर देने वाला दावा किया।  


पत्रकार ने दावा करते हुए बताया कि इन दिनों पुतिन जादू-टोने का सहारा ले रहे है और उन्हें जादू-टोने पर अधिक विश्वास होने लगा है। जिसके जरिए पुतिन मन को पढ़ने और खून से होने वाली कई गतिविधियां कर रहे है। ओलेग काशिन ने आगे दावा किया कि पुतिन रूस के सत्ता पर बने रहने के लिए कुत्ते और चील समेत कई जानवरों की बलि दी गई है। लेकिन पत्रकार ने इन दावों को सही साबित करने के लिए कोई अहम सबूत नहीं दिया है।


ओलेग काशिन ने यहां तक दावा किया कि पुतिन हर दिन हिरण के खून से नहाते हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह बताते हुए पत्रकार ने कहा कि पुतिन साइबेरिया के एक जादूगर से डरे हुए हैं, इसलिए भी वह ऐसा कर रहे है। पत्रकार ने यहां तक दावा किया कि उस जादूगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्रकार ने आगे कहा कि पुतिन इकलौते ऐसे नेता है जिन्हें ऐसी चीजों पर विश्वास है। पत्रकार ने आगे कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के आंतरिक सर्कल में रहने वाले लोगों में से अधिकतर लोग जादु-टोना पर विश्वास करते हैं।


ओलेग काशिन ने सुरक्षाबल का जिक्र करते हुए दावा किया कि रूसी सुरक्षाबल पैरानॉर्मल एक्टिवी रिसर्च करते है। पत्रकार ने अपने दावे में कहा कि जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है। तब से पुतिन के सत्ता के खिलाफ आवाज उठी है। फिर उनकी सेहत खराब हुई है और फिर पुतिन का जादुई दुनिया की तरफ झुकाव बढ़ा है।

पत्रकार ने मीडिया को बताया कि पुतिन के फैसलों के बारे में जानना संभव नहीं है। ओलेग काशिन ने आगे कहा कि साइबेरियाई तांत्रिक अलेक्सांद्र गबीशेव से पुतिन डरे हुए है। 2019 में गबीशेव ने पुतिन की "राक्षस" आत्मा रूपी आत्मा को शुद्ध करने के लिए अनुष्ठान किया था। पत्रकार ने यह भी कहा कि बाद में पुतिन ने तांत्रिक को गिरफ्तार करवा दिया। 
   

Created On :   6 Dec 2022 4:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story