इतने साल पहले कुत्ते के आकार के होते थे बिच्छू, नए रिसर्च ने किया खुलासा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिच्छू जो इंसान की हथेली में समा जाए, वहीं जहरीलें बिच्छू किसी जमाने में कुत्ते के आकर के हुआ करते थें। यह बात लोगों को चौंका देगी की अभी से 40 करोड़ साल पहले ऐसे बिच्छू धरती पर पाया जाता था। कुछ समय पहले एक रिसर्च के दौरान इनके एक पुराने जीवाश्म से यह बात सामने आई है।
रिसर्च चीन के नानजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी एंड पैलेंटियोलॉजी द्वारा किया गया है, इस जीवाश्म को किसी आम बिच्छू की तरह ही माना जा रहा था पर जब इसके बारे में रिसर्च किया गया तो पता चला कि असलियत में इसका आकार एक कुत्ते के समान है जो कि अभी के बिच्छू से लगभग 16 गुना बड़ा है।
40 करोड़ साल पुराने इस जीवाश्म वाला बिच्छू एक समय पर चीन के समुद्र राज किया करता था। इसे एक खास “टेरोप्टेरस जियुहैनेसिस” नाम दिया गया है। आज के समय में इस कुत्ते जैसे आकार के बिच्छू के रिश्तेदार हॉर्सशू क्रैब और व्हिप स्पाइडर हैं। आज के दौर में पाए जाने वाले बिच्छुओं की तरह इसके भी आगे ओर दो सूंड और पीछे एक डंक मारने वाली पूंछ हुआ करती थी। साइंस बुलेटिन जर्नल ने भी इस पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है।
बताया जाता है कुत्ते की आकार वाले यह बिच्छू सिलुरियन काल में धरती पर मौजूद थे। 44.38 करोड़ साल से 41.92 करोड़ साल तक यह के अंदर निडर शिकार किया करते थे। यह ज्यादातर मछलियों और मोल्स्क को अपना शिकार बना कर खाया करता था। यह जिन हैथों की मदद लेता था उसे पेडीपैल्प्स कहते हैं। यह गोंडवाना उपमहाद्वीप में पाया जाता था, गोंडवाना का निर्मान पैंजिया के दो टूटकरों में टूटने से हुआ था।
Created On :   30 Oct 2021 12:41 PM GMT