दुनिया की “यंगेस्ट मदर”: पांच साल की उम्र में दिया था बच्चे को जन्म

The Youngest Mother of the world: gave birth to a child at the age of five
दुनिया की “यंगेस्ट मदर”: पांच साल की उम्र में दिया था बच्चे को जन्म
दुनिया की “यंगेस्ट मदर”: पांच साल की उम्र में दिया था बच्चे को जन्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे का जन्म कुदरत के सबसे खूबसूरत करिश्मों में से एक है। लेकिन कभी- कभी बच्चों के जन्म से जुड़ी कुछ ऐसी रहस्यमयी बात सामने आती हैं, जिसे सुनकर सबके होश उड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही किस्सा है पेरू की रहने वाली एक महिला का। जिसने सिर्फ 5 साल की उम्र में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। जी हां, आपने सही पढ़ा।

14 मई 1939 को पेरू की रहने वाली लीना मेडीना ने एक लड़के को जन्म दिया था। 80 साल बाद भी लीना एकलौती महिला हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में बच्चे को जन्म दिया हो। हालांकि इस बच्चे के पिता का नाम अब तक पता नहीं लग पाया। 

एक ऐसा कीड़ा जो आपको बना सकता है लखपति

इस मामले में उस समय लीना के पिता को सस्पिशन ऑफ इनसेसट के आधार पर अरेस्ट किया गया था। लेकिन उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल पाने की वजह से उन्हें रिहा करना पड़ा। 

जब लीना को डॉक्टर से दिखाया गया तो पता चला की लीना प्रीकोशियस प्यूबर्टी नाम के एक बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टर्स ने बताया कि 5 साल की उम्र में ही लीना के अंग पूरी तरह विकसित हो चुके थे, जिस वजह से उन्हें 4 साल की उम्र से ही पीरियड्स आने लगे थे।   

जब लीना 7 महीने की प्रेगनेंट थीं तो डॉक्टर्स को यह लग रहा था की उनके पेट में एक बड़ा ट्यूमर हो गया है। लेकिन जब जांच के नतीजे सामने आए तो सब दंग रह गए थे। 

150 बच्चों के बाप से हो गया प्रेग्नेंट महिला को प्यार

लीना के बेटे का नाम गेराडो रखा गया था। यह नाम लीना की डिलेवरी करवाने वाले डॉक्टर के नाम पर रखा गया था। हालांकि गेराडो की मृत्यु 1979 में हड्डियों से जुड़ी बीमारी की वजह से हो गई थी।

Created On :   30 Jun 2021 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story