दुनिया की इन जगहों पर महीनों तक नहीं होता सूर्यास्त 

There are places where there is no sunset for months
दुनिया की इन जगहों पर महीनों तक नहीं होता सूर्यास्त 
अजब-गजब दुनिया की इन जगहों पर महीनों तक नहीं होता सूर्यास्त 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां सूर्योदय और सूर्यास्त काफी आकर्षक होता है। कई जगहों पर लोग केवल सूर्योदय देखने जाते है तो कई जगहों पर केवल सूर्यास्त। लेकिन क्या आप ऐसी जगह पर जाने की कल्पना कर सकते हैं जहां सुबह होते सूर्योदय तो हो पर शाम में सूर्यास्त ना हो। दुनिया में ऐसी ही कुछ जगहें है जिनके बारे में अधिकांश लोग नहीं जानते। इन जगहों पर महीनों तक दिन व महीनों तक रात भी रहती है। 

1 नार्वे-  इस जगह को मिडनाइट सन भी कहते हैं। इस जगह पर मई महीने से लेकर जुलाई के अंत तक सूर्यास्त नहीं होता। यहां लगातार 76 दिनों तक रात नहीं होती। यह जगह पर्यटकों को काफी आश्चर्य में डालती है। यह जगह अपने इसी अंदाज के लिए काफी मशहूर है।

2 कनाडा-  कनाडा के नुनावुत शहर में दो माह तक सूर्यास्त नहीं होता और सर्दी में यहां दिन ना होते हुए केवल रात ही रहती है। नुनावुत की कुल आबादी 3 हजार है। पर यह बेहद खूबसूरत शहर माना जाता है। 

3 आइसलैंड- यहां जून माह में कभी सूर्य नहीं डुबता। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड को यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप माना जाता  है। 

4 अलास्का- अलास्का के शहर बैरो में मई माह के अंत से जुलाई माह के अंत तक सूर्यास्त नहीं होता। यहां नवंबर की शुरुवात में ठंड में एक महीने तक रात रहती है। इस समय को पोलर नाईट्स के नाम से जाना जाता है। 

5 फिनलैंड- इस शहर के ज्यादातर इलाकों में सिर्फ 73 दिनों तक सूर्य निकलता है। बाकी सर्दियों में यहां अंधेरा ही होता है। 
 

Created On :   15 Oct 2021 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story