ढोल-नगाड़ो की गूंज के बीच पवित्र बंधन में बंधे टॉमी और जेली 

Tommy and Jelly tie the knot to the beat of drums
ढोल-नगाड़ो की गूंज के बीच पवित्र बंधन में बंधे टॉमी और जेली 
अजब-गजब ढोल-नगाड़ो की गूंज के बीच पवित्र बंधन में बंधे टॉमी और जेली 

डिजिटल डेस्क, अलीगढ़। शादी बहुत ही पवित्र बंधन है। हिन्दू धर्म में यह सात जन्मों का बंधन माना जाता है। यह अभी तक सिर्फ इंसानों तक ही सीमित थी  लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक अजीबो-गरीब शादी का दृश्य सामने आया है, जहां एक कुत्ता और एक मादा कुत्ता परिणय सूत्र में बंध गए। इसके बाद से आसपास के इलाके में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस अनोखी शादी ने सुर्खियां बटोरी। 

दरअसल, अलीगढ़ के सुखरावली गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी ने पालतू कुत्ते टॉमी की शादी करने का फैसला किया। इस बीच उसका रिश्ता डॉ रामप्रकाश सिंह की पेट जेली से तय हुआ। इसके बाद दोनों परिवार के सदस्यों ने मिलकर शादी करने का फैसला किया और रीति रिवाज के अनुसार दोनों की शादी करवा दी गई। यह शादी हिन्दू रीति-रिवाज से कराई गई। बारात निकाली गई, लोगों ने जमकर डांस किया, कुत्तों को वरमालाएं पहनाई गईं और उन्हों सात फिर दिलाए गए। सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। 

टॉमी के मालिक दिनेश ने बताया कि मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने शादी का आयोजन किया था। शादी में देसी घी का खाना परोसा गया, जिसे मोहल्ले के कुत्तों में भी बांटा गया। इसके लिए उनकी तरफ से लगभग 40,000-45,000 रुपये खर्च किए। 

Created On :   16 Jan 2023 2:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story