साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक


मेष लग्नराशि (Aries):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह मेष राशि वालों को व्यापार से सम्बंधित कुछ अच्छे लाभ मिल सकते है। व्यापारिक वर्ग के लोगों के साथ हुई वार्तालाप आपको लाभ दिला सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ नयापन देखने को मिल सकता है। धन लाभ के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में सेहत सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में व्यर्थ के तनावों से अपने आप को दूर रखें।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को अपने अटके हुए धन तथा कार्य में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेगी। दैनिक वार्तालाप में अपनी वाणी पर संयम रखना लाभकारी रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग व्यापारी वर्ग के लिए लाभ देने वाला साबित हो सकता है। सप्ताह के अंत में सेहत तथा कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। संतान सम्बन्धी मामलों में शुभ समाचार आपको मिल सकता है। दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी किन्तु कोई मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में जीवनसाथी तथा व्यापारिक साझेदारों के साथ सामंजस्य बनाये रखें।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई तकलीफ बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर भाग दौड़ अधिक बनी रह सकती है। प्रेमी वर्ग के जातको को अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई दिक्क्त आपको परेशान कर सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में व्यर्थ के खर्चो से परेशान हो सकते है। अचानक धन लाभ मिल सकता है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह सिंह राशि वालों का पराक्रम बहुत बढ़ा चढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां आपके सामने आ सकती है। धन सम्बन्धी मामलों में आपको अच्छे लाभ मिल सकते है। सप्ताह के मध्य भाग में सेहत तथा मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अपने क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचना आपके लिए लाभकारी रहेगा।  

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह कन्या राशि वालों को नौकरी तथा व्यापार में सफलता की प्राप्ति मिलेगी। धन का लाभ इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। पारिवारिक मसलो पर अपनी राय देने से बचे। सप्ताह के मध्य में आपको किसी कार्य हेतु प्रशंसा मिल सकती है। मान सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे। सप्ताह का अंतिम भाग सेहत से जुडी समस्याएं दे सकता है।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह तुला राशि वालों को पुरानी किसी समस्या का समाधान प्राप्त हो सकता है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। धन लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास सफल हो सकते है। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आलस्य तथा व्यर्थ के कार्यो से अपने आप को दूर रखे।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को धन का लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर दौड़ भाग अधिक बनी रह सकती है। कार्यो से सम्बंधित किसी यात्रा का आयोजन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत के लिहाज से सप्ताह सामान्य रहेगा किन्तु अंतिम भाग आँखों तथा मुख में कोई दिक्क्त दे सकता है। क्रोध तथा वाणी पर संयम रखे अन्यथा परेशानी हो सकती है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह धनु राशि वालों को नौकरी तथा व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की सम्भावना रहेगी। धन प्राप्ति हेतु जो भी प्रयास किये जा रहे है वे सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग तथा उनसे लाभ मिल सकता है। मन में तरह तरह के विचार आने से आप कुछ परेशान हो सकते है। सेहत से जुडी कोई तकलीफ हो सकती है। छात्र वर्ग के लोग समय का सदउपयोग करेंगे। नकारात्मकता से अपने आप को दूर रखे।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह मकर राशि वालों को व्यापार से अच्छे लाभ मिल सकते है। नौकरीपेशा वर्ग के लोगो पर अधिकारी वर्ग की कृपा बनी रहेगी। आपका दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। संतान से सुखो की प्राप्ति होगी। जो जातक प्रेम प्रसंग को लेकर गंभीर बने हुए है उनको सफलता हाथ लग सकती है। धन का प्रवाह इस सप्ताह अच्छा बना रहेगा। सप्ताह के अंत में आप सेहत तथा खर्च को लेकर परेशान हो सकते है।  

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को कुछ चिंताए बनी रह सकती है। नौकरी तथा व्यापार को लेकर कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। जो जातक काम की तलाश में है उनको सफलता की प्राप्ति होगी। अचानक धन का लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता मिलेगी। संतान की समस्याओं को लेकर परेशान हो सकते है। पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा।  

मीन लग्नराशि (Pisces):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक :-  ॐ इस सप्ताह मीन राशि वालों को सेहत से सम्बंधित कोई तकलीफ परेशान कर सकती है अतः सेहत का उचित ध्यान रखे। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए मददगार बन सकता है। कार्यक्षेत्र में भाग दौड़ अधिक बनी रह सकती है। अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बना कर चले।  इस सप्ताह साझेदारों तथा सहकर्मियों के साथ सकारात्मक रवैया अपनाये। नकारात्मक विचारो को अपने ऊपर हावी न होने दें।

  
Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष)
Call: - +91-6261231618

Created On :   28 May 2020 11:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story