साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक

मेष लग्नराशि (Aries):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ इस सप्ताह मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कार्यो में कुछ अड़चने मिल सकती है। पिता तथा अधिकारी वर्ग के साथ आपका व्यवहार कुछ बदला बदला सा रहेगा। धन सम्बन्धी मामलों के लिहाज से सप्ताह आपको कुछ अच्छे लाभ दे सकता है। कार्यो के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते है। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। धन का व्यय अधिक हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को शुरुआत में कोई मानसिक तनाव बना रह सकता है। जीवनसाथी द्वारा कोई लाभ मिलने की सम्भावना रहेगी। नौकरी तथा व्यापार में स्थितियां पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। धन के लिहाज से सप्ताह आपको अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आप सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव बने रह सकते है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को शुरूआती दिनों में पारिवारिक तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती है। धार्मिक कार्यो में इस सप्ताह आपकी रूचि अधिक रहेगी। दान धर्म इत्यादि पर धन का  खर्च भी हो सकता है। इस सप्ताह आप अपनी वाणी के द्वारा लोगो को आकर्षित कर सकते है। नौकरी पेशा वर्ग को कार्यक्षेत्र में नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग आपको मानसिक सुकून देगा।  

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ यह सप्ताह कर्क राशि वालों को व्यापार में किसी प्रकार की हानि मिलने की सम्भावना रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकते है अतः संयम से काम ले। इस सप्ताह सेहत का ध्यान रखे तथा फालतू के कार्यो तथा तनावों से अपने आप दूर रखे। नौकरी पेशा वर्ग के पद में वृद्धि हो सकती है। धन सम्बन्धी कार्यो में पूर्ण सोच विचार के साथ कार्य करे। इस सप्ताह आप कुछ मतलबी से भी हो सकते है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ इस सप्ताह सिंह राशि वालों को धन खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। इस सप्ताह धन का खर्च सोच विचार के साथ करे। निवेश किये हुए धन से आपको लाभ मिलने की सम्भावना रहेगी। कार्यो के सिलसिले में यात्रा अधिक हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। परिजन आपकी मदद को आगे आ सकते है। सेहत का विशेष ध्यान रखे गलत खान पान परेशानी दे सकता है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ इस सप्ताह कन्या राशि वालों को संतान के द्वारा कोई कष्ट प्राप्त हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह अधिक परिश्रम करने वाला बना रहेगा। कार्यस्थल पर इस सप्ताह आपको अधिक देख रेख के साथ कार्य करने पड़ सकते है। कर्ज से सम्बंधित मसलो में आपको सफलता मिल सकती है। लाभ प्राप्ति हेतु प्रयास जारी रखे अचानक लाभ मिलने के योग है। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते है।  

तुला लग्नराशि (Libra):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ इस सप्ताह तुला राशि वालों को शुरुआत में कुछ मानसिक तकलीफ परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बना कर चले उचित रहेगा। धन सम्बन्धी लाभ मिलने की सम्भावना पुरे सप्ताह बनी रहेगी। इस सप्ताह भाग्य का सहयोग आपकी कोई पुरानी समस्या हल करा सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे।  

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को आलस्य की अधिकता परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य को लेकर भाग दौड़ अधिक हो सकती है। इस सप्ताह आपको कोई मानसिक उलझन परेशान कर सकती है। इस सप्ताह आप दाम्पत्य जीवन को लेकर परेशान हो सकते है। व्यर्थ के मामलों से अपने आप को दूर बनाये रखे। धन का व्यय समझदारी के साथ करे। अंतिम भाग धन लाभ वाला हो सकता है।  
  
धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातक एव जातिकाये अपनी वाणी व्यवहार के कारण किसी समस्या में फंस सकती है। अतः व्यर्थ के वार्तालाप से बचे। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाये रखे आपका सहयोग उनके लिए मदद गार हो सकता है। व्यापारिक वर्ग के लोगो अच्छे मुनाफे मिल सकते है। सेहत सम्बन्धी समस्या उत्पन्न हो सकती है। भाई द्वारा कोई लाभ आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य बनी रहेगी।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ इस सप्ताह मकर राशि वालों का पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अच्छे लाभ मिलने की सम्भावना रहेगी। इस सप्ताह किसी बात को लेकर परेशान हो सकते है हालांकि अंत में समाधान मिल सकता है। महिलावर्ग विशेषकर सेहत का ध्यान रखे। सप्ताह के अंतिम दिनों में अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों के लिए सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को शुरूआती दिनों में कुछ दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भाग दौड़ तथा खर्च से परेशान हो सकते है। इस सप्ताह धन सम्बन्धी मामलों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग है अतः अपने प्रयास जारी रखे। कार्यस्थल पर किसी कार्य के चलते आपको मान सम्मान मिल सकता है। क़ानूनी नियमो के उलंघन से बचे।  

मीन लग्नराशि (Pisces):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त तक :-  ॐ इस सप्ताह मीन राशि वालों को मिले जुले फलों की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह भाई तथा मित्रो से मदद मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में किस्मत का साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम की वृद्धि होगी अगर किसी तरह की समस्या थी तो वह दूर हो सकती है। विरोधी वर्ग आपको चुनौतियां देंगे किन्तु सफल नहीं हो पाएंगे। अपने खान-पान का ध्यान रखे। यात्रा के योग रहेंगे।    

 
Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618
http://www.kalashantijyotish.com
 

Created On :   1 Aug 2020 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story