कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक

मेष लग्नराशि (Aries):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक :➤ ॐ  इस पुरे सप्ताह कार्य की अधिकता के चलते आप व्यस्त बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न बने रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल बना रह सकता है। सप्ताह के मध्य से धन लाभ की स्तिथियां उत्पन्न होगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहे तथा साथ ही साथ किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखे। इस सप्ताह आप प्रेम सम्बन्ध से जुड़े कुछ फैसले ले सकते हैं। छात्रों के लिए समय मिलजुला फल देने वाला रहेगा।  

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक :➤ ॐ इस सप्ताह धन को लेकर स्तिथियां अच्छी बनी रहेगी। आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा तथा आय के साधन बढ़ सकते है। नौकरी तथा व्यापार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदासीन लोग आपके किये कार्यो से खुश रहेंगे। नोकरी से सम्बंधित कोई खबर आपको खुशी प्रदान कर सकती है। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है अतः उसका ध्यान रखे। छात्र वर्ग कुछ तनावग्रस्त हो सकते है। किसी प्रकार के उपहार की प्राप्ति इस सप्ताह हो सकती है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक:➤ ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातको को नौकरी तथा व्यापार से सम्बन्धित ज्यादातर मामलों में सफलता की प्राप्ति होगी। अगर किसी कार्य को लेकर कोई प्लानिंग कर रहे है तो इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह व्यर्थ के वार्तालाप से अपने आप को दूर रखे। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा किन्तु वैवाहिक जीवन में प्यार तथा तकरार बनी रह सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग शारीरिक थकान तथा कुछ व्यावसायिक तनाव दे सकता है।  

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक :➤ ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातको को कुछ विशेष लाभ की प्राप्ति मिल सकती है। नौकरी तथा व्यापार में स्तिथियां अच्छी तथा मजबूत बनेगी। पुरानी चल रही परेशानियों में इस सप्ताह आपको राहत मिल सकती है। धन प्राप्ति के प्रबल योग पुरे सप्ताह बने रहेंगे। सेहत के लिहाज से सप्ताह ठीक बना हुआ है अगर किसी तरह की परेशानी है तो इस सप्ताह उसमे सुधार मिलेगा। इस सप्ताह आपका घरेलु जीवन अच्छा बना रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में तनाव तथा क्रोध से बचना आपको दिक्कतों से बचाएगा। लाभ देने वाली यात्राओं के योग निर्मित होंगे।   

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक :➤ ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातको को शुरुआती दिनों में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस सप्ताह पुराने लोगो से आपका मिलना जुलना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे विकल्प आपको प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े और छोटे दोनों तरह के लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अचानक धन का आगमन आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूत कर सकता है। पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं अतः अपने खान-पान का उचित ध्यान रखे। पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग अपना समय व्यर्थ के कार्यो में नष्ट कर सकते है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक :➤ ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातको के पराक्रम तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस सप्ताह माँ लक्ष्मी की कृपा आप बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लोगो के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लोगो को कुछ अच्छे कार्य मिल सकते है। स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह अच्छा रहेगा किन्तु डायबिटीज तथा ब्लडप्रेसर के मरीज अपना विशेष ध्यान रखे। छात्रों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा उनको आगे बढ़ने का मार्ग प्राप्त होगा। परिजनो के साथ समय व्यतीत कर सकते है तथा उनके ऊपर आपका धन खर्च भी हो सकता है। जीवनसाथी से प्रेम भाव में वृद्धि होगी।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक :➤ ॐ तुला राशि के जातको को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित नए कार्य आपको मिल सकते है जिनसे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपना रुका हुआ धन मिल सकता है। जीवन साथी के साथ तालमेल बना रहेगा और लव अफेयर में आपको सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा। पारिवारिक लोगो के साथ समय व्यतीत कर सकते है। माता का सुख तथा उनकी तरफ से लाभ की प्राप्ति के अच्छे योग बनेगे। हफते का अंत धनखर्च के साथ हो सकता है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक :➤ ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातको को सभी कार्यो में सफलता तथा लाभ की प्राप्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम और काम करने के तरीकों की तारीफ हो सकती है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अपने अध्यापक तथा सीनियर्स की मदद की प्राप्ति हो सकती है। धन के लिहाज से पूरा सप्ताह आपके पक्ष में बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी। काम धंधे को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते है। जो की लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापारी वर्ग को बाहरी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी।  

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक :➤ ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातको को शुरुआती दिनों में खर्चो की अधिकता तथा सेहत सम्बन्धी तकलीफ बनी रह सकती है। पेट से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह बेहद बढ़िया बना रहेगा। इस सप्ताह इनको शिक्षा सम्बन्धी कार्यो में आसानी से सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे जातको को कार्यो को लेकर परिस्थितियां उनके मन मुताबिक बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अचानक यात्रा के योग भी बन सकते है। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। धार्मिक कार्यो में भागीदारी बढ़ सकती है। 

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक :➤ ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातको को कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग बन सकते है। नौकरी कर रहे जातको के लिए सप्ताह बहुत बढ़िया कहा जा सकता है। जॉब में प्रमोशन तथा नयी जॉब की प्राप्ति के रास्ते खुल सकते है। व्यापारिक वर्ग के लोगो को अच्छा मुनाफा मिल सकता है तथा व्यापार वृद्धि हेतु आपकी गतिविधियां तेज होगी। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। छात्रों की शिक्षा सम्बन्धी दिक्कतें इस सप्ताह दूर होगी।
 
कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक :➤ ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातको को सेहत से जुडी कुछ समस्याएं बनी रह सकती है। धन का व्यय भी लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां अधिक भागदौड़ बाली बनी रहेगी। छात्र वर्ग थोड़ा तनावग्रस्त तथा परेशान हो सकते हैं। हालांकि भाग्य का साथ कुछ हद तक उनकी मदद करेगा। इस सप्ताह आपकी मुलाकात नए लोगो से हो सकती है जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते है। इस सप्ताह परिजनों के मध्य आपक समय अच्छा व्यतीत हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अगर किसी तरह की परेशानी चल रही है तो वह समाप्त हो सकती है। यात्रा हो सकती है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक :➤ ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातको की सुख सुबिधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में भाग्य का साथ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यो की अधिकता हो सकती तथा सहकर्मियों से बे मतलब बहस हो सकती उससे बचे। नए व्यापार की शुरुआत कर रहे है तो इस सप्ताह आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। जीवनसाथी के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह क्रोध तथा जिद्दी स्वभाव से बचे अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको धन लाभ तथा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।


Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   17 Oct 2022 9:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story