इलेक्ट्रिक कार: BYD Seal EV भारत में हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 650 किमी की दूरी करेगी तय

BYD Seal EV भारत में हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 650 किमी की दूरी करेगी तय
  • BYD सील डायनेमिक RWD वेरिएंट की कीमत 41 लाख रुपए है
  • BYD सील प्रीमियम RWD वेरिएंट की कीमत 45.55 लाख रुपए है
  • BYD सील परफॉर्मेंस AWD वेरिएंट की कीमत 53 लाख रुपए है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कार निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रीम (BYD) ने आखिरकार भारत में अपनी इलेक्ट्रिक सेडान सील (Seal) को लॉन्च कर दिया है। भाारतीय बाजार में कंपनी की यह तीसरी कार है। कंपनी ने कार की बुकिंग शुरू कर दी है। आप इसे 1.25 लाख रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि, BYD Seal EV को पहली बार पिछले साल जनवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किया गया था।

लॉन्च के साथ कंपनी इस कार पर कई शानदार ऑफर भी दे रही है। जिसके तहत 31 मार्च तक BYD सील की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 7kW होम चार्जर और इंस्टॉलेशन सेवा, 3kW पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स, BYD सील VTOL मोबाइल पावर सप्लाई यूनिट, छह साल की सड़क के किनारे सहायता और मुफ्त पहली सेवा जैसे लाभ मिलेंगे। कितनी खास है ये कार और क्या है इसकी कीमत, आइए जानते हैं...

कीमत और कलर

BYD सील डायनेमिक RWD वेरिएंट की कीमत 41 लाख रुपए रखी गई है, जो कि 510 किमी की रेंज देगा। वहीं BYD सील प्रीमियम RWD वेरिएंट में 650 किमी की रेंज मिलेगी। इसकी कीमत 45.55 लाख रुपए रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 53 लाख रुपए है, जिसे BYD सील परफॉर्मेंस AWD नाम दिया गया है। इस वेरिएंट में 580 किमी की रेंज मिलेगी। बात करें कलर की तो, BYD सील ईवी को चार कलर ऑप्शन- ऑरोरा व्हाइट, कॉसमॉस ब्लैक, अटलांटिस ग्रे और आर्कटिक ब्लू में पेश किया गया है।

बैटरी और पावर

BYD की ये कार दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ मार्केट में उतारी गई है। इसमें एक 61.44 kWh है, जो सिर्फ डायनेमिक रेंज वेरिएंट के साथ आता है। वहीं दूसरा 82.56 kWh बैटरी पैक है, जो दो वेरिएंट्स- प्रीमियम रेंज और परफॉर्मेंस में दिया गया है।

पावरट्रेन की बात करें तो, डायनामिक रेंज 201 बीएचपी की पावर और 310 एनएम जेनरेट करती है। वहीं प्रीमियम रेंज 308 बीएचपी की पावर और 360 एनएम जेनरेट करती है। जबकि, परफॉर्मेंस वेरिएंट में दोनों मोटरों से संयुक्त बिजली के साथ यह 522 बीएचपी की पावर और 670 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ब्लेड बैटरी तकनीक दी गई है। जिससे यह इलेक्ट्रिक सेडान महज कुछ ही सेकंड में रफ्तार पकड़ लेती है।

Created On :   5 March 2024 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story