Tata Safari 14.69 लाख की कीमत में हुई लॉन्च, जानें इस एसयूवी की खासियत

Tata Safari 14.69 लाख की कीमत में हुई लॉन्च, जानें इस एसयूवी की खासियत
हाईलाइट
  • टॉप वेरिएंट की कीमत 21.45 लाख रुपए है
  • लैंड रोवर D8 से प्रेरित OMEGARC प्लेटफॉर्म पर बनी है
  • सफारी की शुरुआती कीमत 14.69 लाख रुपए है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने आइकॉनिक एसयूवी Safari (सफारी) को भारत में लॉन्च कर दिया है। वेरिएंट इस एसयूवी को कुल 6 वेरिएंट XE, XM, XT, XT +, XZ और XZ + में उतारा गया है। बता दें कि भारतीय सड़कों पर 90 के दशक में राज करने वाली इस एसयूवी के नए अवतार से कंपनी ने 26 जनवरी को पर्दा उठाया था। इसके बाद इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी। 

बात करें कीमत की तो 2021 Tata Safari को 14.69 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी को कंपनी की पॉपुलर इंपैक्ट 2.0 डिजाइन भाषा पर तैयार किया गया है और यह लैंड रोवर D8 से प्रेरित ओमेगाआरसी (OMEGARC) प्लेटफॉर्म पर आधारित है।  

Renault Kiger भारत में हुई लॉन्च, जानें इस एसयूवी की कीमत और फीचर्स

इंजन और पावर
2021 Tata Safari में कंपनी ने 2.0 लीटर की क्षमता वाला दमदार Kryotec टर्बो डीजल इंजन दिया है। यह इंजन 170hp और 350 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि नई सफारी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 14.8 kmpl का माइलेज देने में सक्षम होगी।

फीचर्स
नई सफारी का केबिन ऑयस्टर व्हाइट कलर स्कीम पर आधारित है। इसमें कैप्टन सीट्स के साथ सिक्स सीटर लेआउट और सेवन सीटर कंफिगरेशन का ऑप्शन मिलता है। इसके केबिन में  8.8 इंच का फ्लोटिंग आइलैंड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 9.स्पीकर जेबीएल म्यूजिक सिस्टम, 7 इंच डिस्प्ले वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एचवीएसी के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6 वे पावर्ड ड्राइवर सीट और टीपीएमएस मिलता है। 

Skoda Kushaq से अगले माह उठेगा पर्दा, जानें कितनी खास होगी ये एसयूवी

सुरक्षा
सुरक्षा के लिहाज से नई सफारी में 6 एयरबैग, आल 4 डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा मूड लाइटिंग, ऑटो डिमिंग IRVM और एक मनोरम सनरूफ जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं।

सभी वेरिएंट की कीमत

वेरिएंट

कीमत

XE    

14.69 लाख रुपए 

XM    

16.00 लाख रुपए

XMA    

17.25 लाख रुपए

XT    

17.45 लाख रुपए

XT+    

18.25 लाख रुपए

XZ    

19.15 लाख रुपए

XZA    

20.40 लाख रुपए

XZ+    

19.99 लाख रुपए

XZA+    

21.25 लाख रुपए

XZ+ एडवेंचर एडिशन

20.20 लाख रुपए

XZA+ एडवेंचर एडिशन

21.45 लाख रुपए


 

Created On :   22 Feb 2021 8:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story