बॉलीवुड: पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, रोड एक्सीडेंट में बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर

पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, रोड एक्सीडेंट में बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर
  • पंकज त्रिपाठी के बहन-बहनोई हुए हादसे का शिकार
  • बहनोई की हुई मौत
  • डिवाइडर से टकराई कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बहनोई और बहन सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान बहनोई राजेश तिवारी की मौत हो गई। जबकि बहन सविता तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी के बहन और बहनोई कार से बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा आ रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। कार राजेश तिवारी चला रहे थे। हादसे के बाद दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए थे। आसपास के लोगों ने दोनों को आनन-फानन में SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि धनबाद से बंगाल जाने वाले नेशनल हाईवे 19 पर निरसा बाजार में उनकी कार तीन फीट के डिवाइडर से टकराई। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकराई होगी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि डिवाइडर कार की बॉर्नट को चीरते हुए ड्राइविंग सीट से पीछे की सीट तक पहुंच गई। बोनट से लेकर पीछे की सीट तक कार के परखच्चे उड़ गए। बता दें कि पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी भारतीय रेल में कार्यरत थे। वह चितरंजन में कार्यरत थे। वह छुट्टी पर अपने घर गोपालगंज गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ।

वहीं इस घटना पर लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'मेरे मित्र और अभिनेता भाई पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें।'

Created On :   20 April 2024 8:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story