ट्विटर, इंस्टा के बाद अब यूट्यूब पर फैंस से रूबरू होंगी आलिया भट्ट

Actress Alia Bhatt Launch Her Youtube Channel For Fashion And Health Tip
ट्विटर, इंस्टा के बाद अब यूट्यूब पर फैंस से रूबरू होंगी आलिया भट्ट
ट्विटर, इंस्टा के बाद अब यूट्यूब पर फैंस से रूबरू होंगी आलिया भट्ट

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी के झंडे गाढ़ने के बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना यूटयूब चैनल लेकर आई हैं। इस चैनल के जरिए वे अपने फैंस को फैशन, मेकअप और फिटनेस टिप्स देंगी। साथ ही अपना शेड्यूल भी शेयर करेंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक वे अपने फैंस को अपनी निजी जिंदगी से रूबरू करवाना चाहती हैं। 

आलिया को अक्सर कुछ नया करते रहना बहुत पसंद है। इंस्टाग्राम, ट्विटर के बाद अब वह यूट्यूब पर आना वाकई कुछ नया है। एक सूत्र के अनुसार "आलिया को नई चीजें ट्राई करना बहुत पसंद है, इसलिए वो इंस्टाग्राम और ट्विटर के बाद अब यूट्यूब पर भी एक्टिव रहने का सोच रही हैं। आलिया का मानना है कि वीडियो के जरिए फैंस तक अपनी बात पहुंचाना एक अच्छा ऑप्शन है। आलिया के यूट्यूब चैनल में उनकी जिंदगी से जुड़े हर पहलू के बारे में बताया जाएगा।" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Something new, something fun, something on YouTube Link in bio!

A post shared by Alia (@aliaabhatt) on

आलिया से जुड़े सूत्र ने आगे बताया कि "इंस्टाग्राम पर सिर्फ फोटो के जरिए ही फैंस से कनेक्ट हो पाते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर आलिया अपनी फिटनेस के बारे में बताएंगी। फिल्मों में अपनी अलग-अलग लुक्स के बारे में बात करेंगी।" उनका यह चैनल आज ही लॉन्च हुआ है। इसकी जानकारी आलिया ने अपने इंस्टा अकांउट पर दी और बायो में इसकी लिंक भी शेयर की है। इस चैनल में आलिया अपने अच्छे बुरे अनुभव साझा करती नजर आ रही हैं। इस चैनल का नाम है यूटयूब बी। 

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही आलिया रणबीर कपूर संग फिल्म ब्राह्मस्त्र में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे सलमान के साथ इंशाअल्लाह में भी नजर आएंगी। 

Created On :   26 Jun 2019 7:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story