अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट की खास तस्वीरें, फैंस को बताया खास सीक्रेट, विराट ने दिया रिएक्शन

Anushka Sharma shared special pictures of Virat, told fans a special secret, Virat reacted
अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट की खास तस्वीरें, फैंस को बताया खास सीक्रेट, विराट ने दिया रिएक्शन
विराट-अनुष्का एनीवर्सरी अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट की खास तस्वीरें, फैंस को बताया खास सीक्रेट, विराट ने दिया रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी देश की सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक है। मोस्ट पॉपुलर जोड़ी आज अपनी पांचवी एनीवर्सरी सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर अनुष्का ने विराट और अपनी कई खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की। इन तस्वीरों में एक फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया कि डिलीवरी के अगले दिन विराट उनके बगल वाले बेड पर सोए थे। अनुष्का की ओर से शेयर की गई इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस इन फोटोज को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। 

अनुष्का द्नारा शेयर की गई इन फोटोज में से कुछ फोटोज एडिट की हुई हैं। वहीं कई तस्वीरें अनुष्का और विराट के कुछ खास पलों में ली गई फोटोज हैं। इन सभी फोटोज को अनुष्का ने रेफरेंस के साथ अपनी इंस्टाग्राम आईडी से शेयर की हैं। शेयर की गई फोटोज में पहली फोटो अनुष्का की फिल्म "परी" के पोस्टर से मीम बनाया गया हैं। जिसमें एक्ट्रेस के पीछे विराट को खड़ा दिखाया गया है।

वहीं एक और फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया कि जब डिलीवरी के दौरान वो लेबर पेन को सहन करने के बाद हॉस्पिटल के बेड पर थी। तब विराट उनको अच्छा महसूस कराने के लिए उनके बगल वाले बेड पर लेटे हुए थे। 

इसके अलावा अनुष्का ने एक लॉकडाउन की फोटो भी शेयर की जिसमें विराट के लुक को मनी-हाइस्ट के प्रोफेसर के लुक से कम्पेयर किया गया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी वेकेशन के दौरान ली गई कई फोटोज भी शेयर की और अपने खास पलों को याद किया। अनुष्का के पोस्ट को देखकर विराट ने कमेंट किया, जाहिर तौर पर तुम्हारे पास मेरी कुछ खास और शानदार तस्वीरें हैं। 

गौरतलब है कि, विराट और अनुष्का ने लंबे समय तक रिलेशनलशिप में रहने के बाद एक-दूसरे से शादी की थी। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। विराट और अनुष्का की एक बेटी भी हैं। 

Virat Kohli wishes 'best friend and soulmate' Anushka on first wedding  anniversary - The Economic Times

Created On :   11 Dec 2022 9:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story