CORONA VIRUS: करीना के बाद करिश्मा कपूर ने कोरोना से जंग में की मदद, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

corona virus lockdown karishma kapoor after kareena sister karishma kapoor announced to donate
CORONA VIRUS: करीना के बाद करिश्मा कपूर ने कोरोना से जंग में की मदद, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
CORONA VIRUS: करीना के बाद करिश्मा कपूर ने कोरोना से जंग में की मदद, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनिया भर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश जंग लड़ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी राज्य और केन्द्र सरकार की हर संभव मदद को आगे आ रहे हैं। अब करिश्मा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

करिश्मा ने मदद का किया ऐलान
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ उनके बच्चे समायरा और कियान ने भी पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर्स रिलीफ फंड नें डोनेट करने का संकल्प लिया है। करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर दान का ऐलान करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमने दान किया है, कृपया करके आप भी दान करें। छोटा सा योगदान भी कई जिंदगियों की मदद कर सकता है।"

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच ताहिरा कश्यप लेकर आईं ऑनलाइन सीरीज "The Lockdown Tales"

बता दें कि इससे पहले करीना कपूर खान ने सैफ अली खान और बेटे तैमूर की ओर से दो बार अलग अलग संस्थाओं के लिए दान का एलान किया है। पहले उन्होंने UNICEF, गिव इंडिया और इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज को दान किया। उसके बाद उन्होंने पीएम केयर्स फंड और चीफ मिनिस्टर फंड (महाराष्ट्र) में अपना योगदान दिया है।

CORONA VIRUS: लॉकडाउन में मदद को आगे आईं एकता कपूर, साल भर की सैलरी डोनेट करने का किया ऐलान

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

Created On :   4 April 2020 12:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story