सलमान खान की फिंगर में दिखी खास रिंग, क्या भाईजान ने कर ली है सगाई, भाईजान की खास अंगूठी का क्या है राज?

Salman wore his lucky ring, fans speculated about his engagement, know the reason behind the ring being lucky
सलमान खान की फिंगर में दिखी खास रिंग, क्या भाईजान ने कर ली है सगाई, भाईजान की खास अंगूठी का क्या है राज?
सलमान की सगाई सलमान खान की फिंगर में दिखी खास रिंग, क्या भाईजान ने कर ली है सगाई, भाईजान की खास अंगूठी का क्या है राज?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैसे तो सभी बॉलीवुड सितारों को देखकर फैंस में खुशी की लहर दौड़ जाती है, लेकिन अपने चहेते भाईजान को देखते ही फैंस पागल से हो जाते हैं। सलमान भाई चाहे स्क्रीन पर एंट्री मारे या फिर पब्लिकली उनके फैंस की दिवानगी अलग लेवल पर होती है। इसी तरह मंगलवार को आयोजित आईआईएफए 2023 की प्रेस मीट में भी कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे, लेकिन सलमान की डैशिंग एंट्री ने पूरे प्रेस मीट की लाइमलाइट लूट ली। लेकिन सलमान की एंट्री से ज्यादा सलमान की मिडिल फिंगर में पहनी रिंग के चर्चे हैं।  

सलमान ने पहनी लकी रिंग

आईआईएफए 2023 की प्रेस मीट में सलमान ने डैशिंग अंदाज में एंट्री मारी थी। सलमान ने इस इंवेंट में ग्रीन शर्ट और ग्रे पैंटसूट पहना था। सलमान ने अपने डैशिंग लुक में अपना लकी ब्रेसलेट तो पहना ही थी। लेकिन ब्रेसलेट के अलावा इस बार उनके हाथ के मिडिल फिंगर की एक रिंग ने सभी का ध्यान खींचा। इससे पहले कभी भी भाईजान की फिंगर में कोई अंगूठी देखने को नहीं मिली। इस रिंग को भाईजान की लकी रिंग बताया जा रहा है और फैंस बोल रहे हैं कि उन्होंने सगाई कर ली है। 

फैंस ने लगाए सगाई के कयास 

सोशल मीडिया पर भाईजान के इस रिंग की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। फैंस इस रिंग को देखकर कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने रिंग की तारीफ करते हुए कहा कि, "यह रिंग उनके पिता सलीम खान की है और उन्होंने ये रिंग अपने सभी बच्चों को दी है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने भाईजान की तारीफ करते हुए कहा कि, "सलमान खान को किसी लकी चीज को पहनने की क्या जरूरत है वो तो खूद ही पूरे लकी है।" वही एक और यूजर ने कहा कि, "सलमान खान को लकी रिंग की क्या जरुरत है, उनके साथ दुआ ही दवा है।" वहीं कई यूजर्स ने तो सलमान खान की सगाई के कयास लगा लिए। लेकिन फिर उन्होंने देखा कि सलमान ने तो रिंग मिडिल फिंगर में पहनी है। 

 

Created On :   30 Nov 2022 8:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story