इनोवेशन एंड टेक्नोलोजी: इनोवेशन एंड टेक्नोलोजी पर बढ़ाया फोकस, पुनः लाभदायक स्थिति में लौटी टाटा प्रोजेक्ट्स कंपनी

इनोवेशन एंड टेक्नोलोजी पर बढ़ाया फोकस, पुनः लाभदायक स्थिति में लौटी टाटा प्रोजेक्ट्स कंपनी
हमारे रणनीतिक पुनर्गठन, संगठनात्मक परिवर्तन और परिचालन कार्यक्षमता पर फोकस ने बेहतर परिणाम देना शुरू कर दिया है।

मुंबई, 6 मई : अग्रणी भारतीय सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी के नेतृत्व वाली इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी में से एक और विश्व प्रसिद्ध टाटा समूह के एक भाग, टाटा प्रोजेक्ट्स ने वित्तीय वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

टाटा प्रोजेक्ट्स के एमडी और सीईओ श्री विनायक पई ने वित्त वर्ष 2024 के प्रदर्शन के बारे में बताया कि, "हमारे रणनीतिक पुनर्गठन, संगठनात्मक परिवर्तन और परिचालन कार्यक्षमता पर फोकस ने बेहतर परिणाम देना शुरू कर दिया है। मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि, हम लाभप्रदता पर लौट आए हैं और हम इनोवेशन एंड टेक्नोलोजी (नवाचार और प्रौद्योगिकी) के माध्यम से पूर्वानुमानित और सस्टेनेबल प्रोजेक्ट देने के अपने पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।"

श्री पई ने आगे कहा कि, “मैं यह कहते हुए बहुत गौरवान्वित और प्रसन्न हूँ कि, टाटा प्रोजेक्ट्स भारतीय निर्माण उद्योग में सर्वोत्तम सुरक्षा मापदंडों को दर्ज करते हुए, सुरक्षित कार्यस्थल प्रदान करने में उद्योग का नेतृत्व प्रदर्शित कर रहा है। विविधता और समावेशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, हमारी नेतृत्व टीम की संरचना में झलकती है, जो अग्रणी D&I पर हमारे उद्योग के फोकस का एक प्रमाण है। हम अपने अग्रणी कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से निर्माण के भविष्य को आकार देने के अपने कार्यक्रम को लेकर भी उत्साहित हैं।''

वर्ष 2024, Q4 के परिणाम निम्न पते पर देखें :

https://www.tataprojects.com/wp-content/uploads/2024/05Q4 Results FY 23-24.pdf

रणनीति एवं विकास:

कंपनी ने रणनीतिक रूप से पसंदीदा क्षेत्रों में चयनात्मक बोली लगाने, लाभदायक विकास को आगे बढ़ाने, जटिल परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने और अनुकूल बाजार स्थितियों पर पूंजी लगाने का काम जारी रखा है। इनोवेशन एंड टेक्नोलोजी के माध्यम से, पूर्वानुमानित और सस्टेनेबल प्रोजेक्ट प्रदान करते हुए ग्राहकों को प्रसन्न करने पर हमारा रणनीतिक फोकस, वास्तव में टाटा प्रोजेक्ट्स को उभरते अवसरों का लाभ उठाने और बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में अग्रणी स्थिति में रखता है।

इनोवेशन एंड टेक्नोलोजी का संचालन:

उद्योग अग्रणी कार्यक्षमता और नवीनता को आगे बढ़ाने के इरादे से हमने डिजिटल प्रोजेक्ट डिलीवरी पर अपना ध्यान काफी बढ़ा दिया है। इस दिशा में और एक मजबूत IT कोर बनाने के लिए हमने वर्ष के दौरान, 9 महीने की कार्यान्वयन अवधि के साथ, SAP ERP में स्थानांतरण किया और यह कदम संभवतः EPC क्षेत्र में सबसे तेज़ रोल आउट में से एक है।

नये भारत का निर्माण:

वर्ष के दौरान हमने अनेक परियोजनाएं हासिल की, जिसमें गुजरात में माइक्रोन सेमीकंडक्टर इकाई, चेन्नई मेट्रो लाइन और तमिलनाडु में टाटा पावर सोलर प्लांट शामिल है। यह नए भारत के निर्माण में तकनीकी प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर पुनः जोर देती है। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसी कई अन्य परियोजनाओं के साथ ये परियोजनाएं, अपनी जटिलता और सख्त परियोजना वितरण कार्यक्रम के साथ निर्धारित लागत और समय के भीतर, एकीकृत परियोजनाओं को वितरित करने की हमारी क्षमता में हमारे ग्राहकों द्वारा व्यक्त किए गए भरोसे का प्रमाण हैं। वित्त वर्ष 2024 के दौरान अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियाँ, ऐतिहासिक परियोजनाएं संपन्न हुईं और सफलतापूर्वक सुपुर्द की गई। इनमें नई संसद भवन, अटल सेतु (MTHL), फर्स्ट सोलर इंक के लिए सौर विनिर्माण संयंत्र, कई सौ किलोमीटर का समर्पित फ्रेट कॉरिडोर और इसरो के लिए ट्राइसोनिक विंड टनल शामिल हैं। इन परियोजनाओं के साथ, टाटा प्रोजेक्ट्स नए भारत के निर्माण और क्षितिज को आकार देना जारी रखेगा।

Created On :   6 May 2024 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story