सेंसेक्स 188 अंक गिरा, निफ्टी 16850 के आसपास बंद हुआ

Closing bell: Sensex falls 188 pts, Nifty ends around 16850
सेंसेक्स 188 अंक गिरा, निफ्टी 16850 के आसपास बंद हुआ
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 188 अंक गिरा, निफ्टी 16850 के आसपास बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 40.50 अंक की गिरावट के साथ 16
  • 818.10 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 188.32 अंक की गिरावट के साथ 56
  • 409.96 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (29 सितंबर 2022, गुरुवार) भी गिरावट से साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 188.32 अंक यानि कि 0.33% की गिरावट के साथ 56,409.96 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 40.50 अंक यानि कि 0.24% की गिरावट के साथ 16,818.10 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 498.42 अंक यानि कि 0.88% की गिरावट के साथ 57096.70 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 145.40 अंक यानि कि 0.86% की गिरावट के साथ 17004 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (28 सितंबर 2022, बुधवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 509.24 अंक की गिरावट के साथ 56,598.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 148.80 अंक की गिरावट के साथ 16,858.60 के स्तर पर बंद हुआ था।   

Created On :   29 Sep 2022 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story