सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 18,550 के करीब

Closing Bell: Sensex falls 200 pts, Nifty around 18,550
सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 18,550 के करीब
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 18,550 के करीब
हाईलाइट
  • निफ्टी 82.25 अंक यानी कि 0.44% लुढ़ककर 18
  • 560.50 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 215.68 अंकों की गिरावट के साथ 62
  • 410.68 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आरबीआई रेट के फैसले के बाद देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (07 दिसंबर 2022, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 215.68 अंकों यानी कि 0.34% की गिरावट के साथ 62,410.68 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 82.25 अंक यानी कि 0.44% लुढ़ककर 18,560.50 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह आरबीआई रेट के फैसले से पहले बाजार (07 दिसंबर 2022, बुधवार) सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स सेंसेक्स 11 अंकों की गिरावट के साथ 62615 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 4 अंक लुढ़ककर 18638 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (06 दिसंबर 2022, मंगलवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था जबकि शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 208.24 अंक यानी कि 0.33% नीचे 62,626.36 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 58.30 पॉइंट यानी कि 0.31% नीचे 18,642.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   7 Dec 2022 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story