सेंसेक्स 638 अंक गिरा, निफ्टी 16,900 के नीचे बंद हुआ

Closing Bell: Sensex falls 638 pts, Nifty ends below 16,900
सेंसेक्स 638 अंक गिरा, निफ्टी 16,900 के नीचे बंद हुआ
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 638 अंक गिरा, निफ्टी 16,900 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 207.00 अंक की गिरावट के साथ 16
  • 887.35 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 638.11 अंक की गिरावट के साथ 56
  • 788.81 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (03 अक्टूबर 2022, सोमवार) गिरावट से साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 638.11 अंक यानि कि 1.11% की गिरावट के साथ 56,788.81  के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 207.00 अंक यानि कि 1.21% की गिरावट के साथ 16,887.35 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि,  सुबह बाजार गिरावट से साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 197.79 अंक यानि कि 0.34% की गिरावट के साथ 57229.13 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 41.50 अंक यानि कि 0.24% की गिरावट के साथ 17052.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते सत्र (30 सितंबर 2022, शुक्रवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां 1017 अंक उछलकर 57,427 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 276 अंकों की तेजी के साथ 17,094 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   3 Oct 2022 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story