क्या सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल? जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 06 July 2022
क्या सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल? जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
वाहन ईंधन कीमत क्या सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल? जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन कमजोर हाजिर मांग के कारण वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में 0.56 प्रतिशत की गिरावट आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसका असर घरेलू बाजार में भी नजर आ सकता है और वाहन ईंधन सस्ता हो सकता है। फिलहाल, बात करें आज (06 जुलाई 2022, बुधवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 

आपको बता दें कि, कीमतों में स्थिरता का यह दौर करीब 3 माह से है। हालांकि, बीती 21 मई को केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। वहीं डीजल के दाम में भी 6 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आई थी। इसके बाद से कोई फेरबदल दाम में नहीं हुआ। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   6 July 2022 3:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story