बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 498 अंक चढ़ा, निफ्टी 17000 के पार

Opening bell: Sensex rises 498 pts, Nifty crosses 17000
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 498 अंक चढ़ा, निफ्टी 17000 के पार
ओपनिंग बेल बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 498 अंक चढ़ा, निफ्टी 17000 के पार
हाईलाइट
  • निफ्टी 145.40 अंक की बढ़त के साथ 17004 पर खुला
  • सेंसेक्स 498.42 अंक की बढ़त के साथ 57096.70 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (29 सितंबर 2022, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 498.42 अंक यानि कि 0.88% की बढ़त के साथ 57096.70 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 145.40 अंक यानि कि 0.86% की बढ़त के साथ 17004 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 1636 शेयरों में तेजी देखन को मिली , वहीं 294 शेयरों में गिरावट आई और 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान 

निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और एमएंडएम प्रमुख लाभार्थियों में से थे, जबकि हारे हुए एशियन पेंट्स, सिप्ला, टीसीएस और हीरो मोटोकॉर्प थे।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (28 सितंबर 2022, बुधवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 466.39 अंक की गिरावट के साथ 56641.13 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 138.20 अंक की गिरावट के साथ 16869.20 के स्तर पर खुला था।  

जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 509.24 अंक की गिरावट के साथ 56,598.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 148.80 अंक की गिरावट के साथ 16,858.60 के स्तर पर बंद हुआ था।   

Created On :   29 Sep 2022 5:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story