Fuel Price: कच्चे तेल में मामूली नरमी, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमत पर क्या हुआ असर

Petrol diesel price on 17 april 2021
Fuel Price: कच्चे तेल में मामूली नरमी, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमत पर क्या हुआ असर
Fuel Price: कच्चे तेल में मामूली नरमी, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमत पर क्या हुआ असर
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में घट सकती है कीमत
  • डीजल की कीमत भी है जस की तस
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में इन दिनों नरमी बनी हुई है। खबर है कि दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई और बढ़ सकती है। दरअसल, नाइजीरिया अगले कुछ वर्षों के दौरान तेल और गैस की 100 परियोजनाओं को शुरू करने वाला है। हालांकि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (17 अप्रैल, शुक्रवार) भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

15 अप्रैल को जहां दोनों ईंधन के दाम में कटौती की गई थी, वहीं आज लगातार दूसरे दिन कीमतें स्थिर रखी गई हैं। गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई थी। वहीं डीजल के रेट में भी 14 पैसे की कटौती हुई थी। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम इस प्रकार हैं:-

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

भोपाल

98.41 रुपए प्रति लीटर      88.98 रुपए प्रति लीटर

दिल्ली 

90.40 रुपए प्रति लीटर

80.73 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

96.82 रुपए प्रति लीटर

87.81 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

90.62 रुपए प्रति लीटर

83.61 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

92.43 रुपए प्रति लीटर

85.73 रुपए प्रति लीटर

डिजिटल लुटेरों से सावधान! जानिए कैसे अंजाम दिए जा रहे ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड

ऐसे तय होती है कीमत
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।

Created On :   17 April 2021 3:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story