Share market: सेंसेक्स 879 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,826 के पार बंद हुआ
By - Bhaskar Hindi |1 Jun 2020 6:02 AM GMT
Share market: सेंसेक्स 879 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,826 के पार बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को तेजी रही। सेंसेक्स 879.42 अंक या 2.71% बढ़कर 33303.52 पर, जबकि निफ्टी 245.85 अंक या 2.57% की बढ़त के साथ 9826.15 पर बंद हुआ। लगभग 1862 शेयरों में तेजी, 583 शेयरों में गिरावट आई है और 137 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाइटन कंपनी, टाटा स्टील और एमएंडएम में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती इंफ्राटेल, नेस्ले और सन फार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में 2-3 प्रतिशत के बीच बंद हुए।
Created On :   1 Jun 2020 4:04 AM GMT
Next Story