समय पर बस नहीं आने से विद्यार्थियों ने किया घेराव

समय पर बस नहीं आने से विद्यार्थियों ने किया घेराव
  • समय पर बस नहीं आती
  • विद्यार्थियों ने किया घेराव

डिजिटल डेस्क, आष्टी शहीद. तहसील के थार, बोटोणा, पार्डी इस मार्ग पर शाम को 5 बजे चलने वाली बस करीब तीन घंटा देरी से आती है। इस परेशानी से त्रस्त हुए विद्यार्थियों ने आष्टी बस स्थानक परिसर में आक्रामक भूमिका लेकर नियंत्रण कक्ष का घेराव किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के थार, बोरखेडी, बोटोणा, पार्डी, चामला, बांबरडा इन गावो से करीब 120 से 150 विद्यार्थी रोजाना आष्टी में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आते है। शाला खत्म होने के बाद इन विद्यार्थियो को अपने गांव वापस जाने के लिए शाम 5 बजे की बास उपलब्ध होना आवश्यक था। मात्र इस मार्ग पर आने वाली रापनी की बस करीब 3 घंटा याने रात के 8 बजे आती है। इस कारण इन विद्यार्थियों को अपने गांव में पहुचने के लिए परेशानी होती है। इस में भी यह बस कभी रात 8 बजे तो कभी 9 बजे आती है। इस परेशानी से त्रस्त हुए शालेय विद्यार्थियों ने बस स्थानक परिसर में आक्रामक भूमिका लेकर नियंत्रण कक्ष का घेराव किया। इस समय करीब 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे। इस समय इन विद्यार्थियों ने समय पर बस चलाने की मांग की। इस समय डॉ. तुषार नायकुजी ने बस स्थानक परिसर में दाखिल होकर विद्यार्थियों की समस्या के बारे में पुछताछ की व तत्काल तलेगांव डिपो के व्यवस्थापक के साथ फोन पर चर्चा की। इस पर व्यवस्थापक ने यह बस समय पर छोडने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। अगर इस समस्या का समाधान नही हुआ तो चक्काजाम आंदोलन करने की चेतावनी दी।

Created On :   21 July 2023 2:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story