मध्य प्रदेश: बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, कुशासन के घड़े फोड़े

बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, कुशासन के घड़े फोड़े
  • बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के दौरान विदिशा में फोड़े घड़े
  • बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने फोड़े घड़े
  • महंगाई, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, कुशासन के घड़े फोड़े
  • शिवराज सिंह के पापों का घड़ा भर गया है, आगामी चुनाव में जनता इसे फोड़ देगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव जी के नेतृत्व में जारी जन आक्रोश यात्रा में विदिशा जिले में उमड़ा जनसैलाब। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश के सहप्रभारी सीपी मित्तल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, कुशासन के घड़े फोड़े और यह स्पष्ट किया की शिवराज सिंह के पापों का घड़ा भर गया है, आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता भी इसे फोड़ देगी।

आज बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के 13वें दिन विदिशा शहर में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज जी ने सबसे ज्यादा विदिशा की जनता को ठगने का काम किया है, पेरिस बनाने की बात करते थे, आजकल पता ही नहीं चलता सड़क में गड्ढे है या गड्ढों में सड़क।

Created On :   2 Oct 2023 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story