नाराजगी: कछुआ गति से चल रहा है विकास कार्य, कामचाेर ठेकेदारों को सीईओ ने लगाई फटकार

कछुआ गति से चल रहा है विकास कार्य, कामचाेर ठेकेदारों को सीईओ ने लगाई फटकार
  • ब्लैक लिस्ट में नाम डालने की कवायद
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बैठक लेकर हिदायत दी
  • समय पर कार्य पूर्ण न होने पर एक्शन लेने चेताया

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। केंद्र सरकार का महत्वपूर्व प्रकल्प जलजीवन मिशन के कई कार्य प्रगति पर है। हालांकि कार्य की गति को देखते हुए आगे चार से पांच माह में कार्य पूर्ण न होने की आशंका जताई जा रही है। जिससे कामचोर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट में डालने की हलचल शुरू है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बैठक लेकर कामचोर ठेकेदारों को हिदायत दी। समय पर कार्य पूर्ण न होने पर ब्लैक लिस्ट सूची में समावेश करने का इशारा उन्होंने दिया। बता दंे कि पिछले माह पांच ठेकेदारों को मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ब्लैक लिस्ट में डाला।

जलजीवन मिशन केंद्र सरकार का एक महत्वकांक्षी उपक्रम है। इस मिशन के माध्यम से हर घर नल दिया जाएगा। जलजीवन मिशन की 2020-21 में शुरुअात हुई। योजना अंतर्गत जिले में 1 हजार 300 कार्य का चयन किया गया। जिसके बाद निविदा प्रक्रिया चलाई गई। जिसमें चंद्रपुर जिले के साथ अन्य जिले के ठेकेदार इसमें शामिल हुए। शर्तो की पूर्तता करने वाले ठेकेदारों को काम दिया गया। जलजीवन मिशन के कार्य 31 मार्च 2024 तक करना था। जिससे समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश समय-समय पर दिए गए। इसके बावजूद कई ठेकेदारों के कार्य में गति नहीं होने का चित्र दिखाई दिया। कुछ माह पूर्व कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को नाेटिस दिए गए। उनकी सुनावई ली गई। इसके बावजूद काम में सुधार नहीं हुआ। जिससे कई ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया गया। इसका भी असर नहीं होने पर पिछले माह पांच ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट सूची में डाला गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक जॉन्सन ने जलजीवन मिशन का जायजा लिया। : इस बैठक में जलजीवन मिशन के कार्य करने वाले ठेकेदारों को बुलाया गया। कई ठेकेदारों के 80 से 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुए। उन्हें लंबित कार्य माह में पूर्ण करने की सूचना दी गई। कुछ ठेकेदारों के कार्य कछुआ गति से शुरू है, लगभग 50 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्हें कार्य में गति बढ़ाने को कहा गया, अन्यथा उन पर जुर्मान कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी कार्य में सुधार न होने पर ब्लैक लिस्ट में डाला जाएगा, एेसी जानकारी मिली। आचार संहिता खत्म होने पर कछुआ गति से चल रहे काम की पुन: निविदा निकालने पर विचार शुरू होने की जानकारी है।

Created On :   27 April 2024 11:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story