मतदान दल का अनोखा अंदाज... धोती कुर्ता में पुरुष, नाकों में नथनी, कानों में झुमका पहने वोटिंग कराने निकली महिलाएं

महिला कर्मचारी को फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करते हुए लिखा कि कर्तव्य पथ पर बढ़ते कदम, मतदान कराने चले हम...





डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता देने आज अनोखे अंदाज में मतदान दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुआ। देशी स्टाइल में पुरुषोंं ने जहां धोती, कुर्ता, पैजामा पहना वहीं महिलाएं कानों में झुमका, नाक में नथनी पहने नजर आई। मतदान कराने के लिए मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।





शुक्रवार को जिले के 1939 मतदान केंद्रों में लोकसभा चुनाव की वोटिंग होना है। गुरुवार से मतदान दलों को रवाना करने का सिलसिला स्थानीय पीजी कॉलेज से शुरु हुआ। 16 लाख 32 हजार 190 मतदाता मतदान करेंगे। प्रशासन द्वारा जहां मतदान केंद्रों को शादी के मंडप की तरह सजाया गया, वहीं मतदान कर्मियों ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपना योगदान देने के लिए अनोखा अंदाज अपनाया। पुरुष देसी वेश भूषा मेें नजर आए, वहीं महिला कर्मचारी भी इस मामले में पीछे नहीं थी। वे भी परंपरागत पोशाक पहनकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। महिला और पुरुषों की ये वेशभूषा चर्चा का विषय थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान कर्मचारियों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। वहीं मतदान बूथों पर पहुंचे मतदान कर्मियों का ढोल - नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।




कत्थई शूट में काला चश्मा लगाकर स्टाईलिश अंदाज में निकली महिलाकर्मी




चिलचिलाती धूप के बीच एक महिला मतदान कर्मचारी का स्टार्ईल अंदाज सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। महिला मतदान अधिकारी सुशीला कनेश कत्थई सूट में आंखों में काला चश्मा लगाकर मतदान केंद्र के लिए रवाना हुई। मप्र. जनसंपर्क विभाग ने छिंदवाड़ा की महिला कर्मचारी को फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करते हुए लिखा कि कर्तव्य पथ पर बढ़ते कदम, मतदान कराने चले हम...।

Created On :   18 April 2024 4:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story