महाराष्ट्र में लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही भाजपा : कांग्रेस

महाराष्ट्र में लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही भाजपा : कांग्रेस
महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । कांग्रेस ने महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल पर भाजपा को फिर निशाने पर लिया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा वहां लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। भाजपा साम-दाम-दंड-भेद जैसे भी हो, हर उस राज्य में सरकार बनाने की कोशिश में है, जहां इनकी सरकारें नहीं है। कांग्रेेस के मीडिया व प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने अागामी चुनावों में आम जनता भाजपा को सटीक जवाब देगी। पवन खेड़ा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस्तीफा देने को कहा गया है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है। हालांकि इस बीच महाराष्ट्र के काफी विधायक असली शिवसेना के पास वापस आने के लिए संपर्क साध रहे हैं, यह बात भी सामने आ रही है। खेड़ा ने कहा कि भाजपा द्वारा महाराष्ट्र में जिस तरह लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है, वह देश-दुनिया देख रही है। आम मतदाता निश्चित रूप से आगामी चुनावों में भाजपा को इसका जवाब देगी।

Created On :   8 July 2023 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story