रेप: पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी चपरासी को किया गया निलंबित

पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी चपरासी को किया गया निलंबित
  • अस्पताल में मौजूद नहीं था कोई डॉक्टर, नोटिस
  • आरोपी घटनास्थल से हुआ फरार
  • बालिका का स्वास्थ्य बिगड़ा

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। एटापल्ली तहसील के एक गांव में पांच वर्षीय मामूस बच्ची के साथ दूराचार करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष नागोबा कोंडेकर (52) वह जारावंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बतौर चपरासी के रूप में कार्यरत था। घटना के बाद अस्पताल में कोई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद नहीं होने की शिकायत प्राप्त होते ही जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुषी सिंह ने जारावंडी अस्पताल के वैद्यकीय अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कुकर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चपरासी कोंडेकर घटनास्थल से फरार हो गया था। वहीं पीड़िता की तबीयत खराब होने के कारण उसे जारावंडी के अस्पताल में ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल में कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं होने से पीड़िता को गड़चिरोली रेफर किया गया। गड़चिरोली में प्राथमिकी उपचार के बाद पीड़िता को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पहले गड़चिरोली पुलिस थाना में अपराध दर्ज कराने के बाद जारावंडी पुलिस ने अपराध दर्ज किया।

इस बीच सोमवार की शाम ग्रामीणों द्वारा गांव में मोर्चा निकालकर अस्पताल को ताला जड़ने के बाद जारावंडी पुलिस ने आरोपी कोंडेकर को गिरफ्तार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. दावल सालवे ने आरोपी चपरासी कोंडेकर को निलंबित कर दिया है। वहीं जिप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुषी सिंह ने संबंधित अस्पताल के वैद्यकीय अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एक वर्षीय मासूम बच्ची को विषबाधा : अहेरी (गड़चिरोली). तहसील मुख्यालय से समीपस्थ सटे तेलंगाना राज्य के गुड़ेम निवासी एक वर्षीय मासूम बच्ची को विषबाधा होने के कारण परिजनों ने उसे अहेरी के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। हालांकि विषबाधा का कारण अब तक ज्ञात नहीं हो पाया गया है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने जब मासूम बच्ची को गड़चिरोली अस्पताल रेफर किया, तब पंस के पूर्व सदस्य हर्षवर्धनराव आत्राम ने विशेष रूप से प्रयास करते हुए एम्बुलेंस की व्यवस्था की और विषबाधित बालिका को गड़चिरोली रेफर कराया। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार 12 मार्च की सुबह गुड़ेम निवासी श्रीहरि सहारे की एक वर्षीय मासूम बच्ची सानवी की अचानक तबीयत खराब हो गयी। इस कारण श्रीहरि ने तत्काल निजी वाहन की व्यवस्था कर उसे अहेरी के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान सानवी को विषबाधा होने का पता चला। इस कारण अधिक उपचार हेतु अहेरी अस्पताल प्रबंधन ने सानवी को गड़चिरोली के अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। लेकिन समय पर कोई वाहन उपलब्ध नहीं होने से सहारे परिवार चिंतित था। इसी दौरान पंस के पूर्व सदस्य हर्षवर्धनराव आत्राम को इसकी जानकारी मिलते ही उन्हांेने तत्काल अस्पताल पहुंचकर सानवी के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करायी। इस एम्बुलेंस की मदद से सानवी को गड़चिराेली के जिला महिला व बाल अस्पताल पहुंचाया गया।

Created On :   13 March 2024 10:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story