अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता: हर्षिता विश्वकर्मा ने जु-जुत्सु प्रतियोगिता में आबु धावी में जीता कांस्य पदक
By - Surbhit Singh |8 May 2024 12:31 PM GMT
- जु-जुत्सु प्रतियोगिता में पन्ना की बेटी ने देश का नाम किया रोशन
- हर्षिता विश्वकर्मा ने जीता कांस्य पदक
- प्रतियोगिता में इरफान खान ने भी लिया हिस्सा
डिजिटल डेस्क, पन्ना। एशियन जु-जुत्सु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर पन्ना की होनहार बेटी हर्षिता विश्वकर्मा ने पन्ना सहित प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।
यूएई के आबु धावी में आयोजित सीनियर ४५ किग्रा वर्ग की प्रतियोगिता में हर्षिता ने भाग लिया जिसमें वह पराजित हुई लेकिन उन्होंने कास्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।उनके वापिस पन्ना आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। हर्षिता की इस सफलता पर नगर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व पत्रकारों ने बधाई दी है।
स्वागत के दौरान मनोज केसरवानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में हर्षिता के साथइरफान खान ने भी भाग लिया जिन्हें भी सभी ने बधाई दी है।
Created On :   8 May 2024 12:31 PM GMT
Next Story