जबलपुर: रानी कमलापति से सहरसा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

रानी कमलापति से सहरसा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी
  • रानी कमलापति-सहरसा-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यातायात को क्लीयर करने गाड़ी संख्या 01663 व 01664 रानी कमलापति-सहरसा-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर व सतना स्टेशन पर हाल्ट लेकर रवाना होगी। पमरे मुख्यालय के अनुसार रानी कमलापति-सहरसा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रानी कमलापति स्टेशन से 4.30 बजे प्रस्थान कर 5.40 बजे नर्मदापुरम, 6.15 बजे इटारसी, 7.20 बजे पिपरिया, 7.50 बजे गाडरवारा, 8.50 नरसिंहपुर, 10 बजे जबलपुर, 11.30 बजे कटनी अगले दिन रात्रि 12.20 बजे मैहर, 12.50 बजे सतना और मंगलवार की दाेपहर 3.15 बजे सहरसा स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार यह ट्रेन सहरसा स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 6.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 11.30 बजे सतना, 11.58 बजे मैहर, 12.45 बजे कटनी, 2.25 बजे जबलपुर, 3.33 बजे नरसिंहपुर, 4 बजे गाडरवारा, 4.38 बजे पिपरिया, 6.35 बजे इटारसी, 7.20 बजे नर्मदापुरम और बुधवार को 9.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

Created On :   16 April 2024 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story