निशाना: विकास के नाम पर जनता को किया गुमराह, मोदी देश की जनता से बोल रहे सफेद झूठ

विकास के नाम पर जनता को किया गुमराह, मोदी देश की जनता से बोल रहे सफेद झूठ
  • प्रदेश की सरकार से जनता का मोहभंग
  • बेरोजगारी की खास समस्या

डिजिटल डेस्क, जलगांव। शिवसेना उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता संजय राऊत ने कहा कि पीएम मोदी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। राऊत ने कहा कि आने वाला समय महाविकास अघाड़ी का होगा। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी की हवा खत्म हो चुकी है और महाविकास अघाड़ी की आंधी शुरू हो चुकी है। वे जलगांव लोकसभा क्षेत्र से एमवीए के उम्मीदवार करण पंवार और रावेर से श्रीराम पाटिल के नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

संजय राऊत ने कहा कि प्रदेश की सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। आए दिन भ्रष्टाचार, चोरी-डकैती जैसे संगीन मामलों में महाराष्ट्र नंबर वन बन गया है। अब की बार जनता पूरी तरह भाजपा को नकार देगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। इस तपती गर्मी में प्रदेश की जनता को न बिजली मिल पा रही है और न समय से पानी मिल रहा है।

पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरे देश मे सिर्फ लूट व स्वार्थ सिद्ध करने में लगी है। महाराष्ट्र में बेरोजगारी में अब नंबर 1 बन चुका है। पढ़े -लिखे युवा रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों का रुख कर चुके है। राज्य की जनता से इनका कोई लेना देना नहीं है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रो बांड पर भाजपा ने देश की जनता को धोखा दिया है।

संजय राऊत ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में गरीब, दलित, मजदूर और आदिवासी बिल्कुल भी सुरक्षित नही हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों व किसानों की दुर्गति देश भूला नही है। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन के समय देश की राष्ट्रपति को न बुलाना बीजेपी की ओछी मानसिकता की और सीधा-सीधा इशारा है।

संजय राऊत ने कहा कि आने वाला समय एमवीए का होगा। आगामी लोकसभी चुनावों में जनता बीजेपी से अपना हिसाब जरूर चुकता करेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में जलगाँव से बीजेपी सांसद उन्मेश पाटिल व लक्ष्मण पाटिल के शिवसेना (यूबीटी) में शामिल होने से पार्टी को यहां से काफी मजबूती मिली है।

Created On :   24 April 2024 3:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story