पर्यटन मंत्रालय: कोल्हापुर के पाटगांव को राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार

कोल्हापुर के पाटगांव को राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार
  • राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार
  • कोल्हापुर के पाटगांव को पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. पर्यटन मंत्रालय ने बुधवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के पाटगांव गांव को कांस्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार पर्यटन मंत्रालय की सचिव वी विद्यावती के हाथों प्रदान किया गया। पर्यटन मंत्रालय की ओर से प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में देश भर के 750 से भी अधिक गांवों में से 35 गांवों को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट और मंत्रालय की सचिव वी विद्यावती ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें से 5 गांवों को स्वर्ण श्रेणी में, 10 को रजत और 20 को कांस्य श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। प्रदेश के हनी विलेज पाटगांव के नाम से मशहूर इस गांव को कांस्य श्रेणी में पुरस्कार मिला। पुणे पर्यटन विभाग की क्षेत्रीय उप निदेशक शमा पवार, महात्मा गांधी नेशनल फेलो संदेश जोशी, पाटगांव के सरपंच विलास देसाई, मधुमक्खी पालक वसंत रसकर ने इसे स्वीकार किया। सतत विकास के एक पायलट प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने वाले पाटगांव को सामाजिक, प्राकृतिक और आर्थिक मानदंडों के आधार पर पुरस्कार के लिए चुना गया था।

Created On :   27 Sep 2023 3:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story