हादसा: कोल्हापुर में पुल से नीचे गिरी निजी बस

कोल्हापुर में पुल से नीचे गिरी निजी बस
  • कोल्हापुर में सड़क हादसा
  • पुल से नीचे गिरी निजी बस

डिजिटल डेस्क, पुणे। कोल्हापुर जिले के शाहुवाड़ी तालुका के कोकरुड में एक निजी बस दुर्घटना का शिकार हुई। यहां एक निजी बस के वारणा नदी पुल से नीचे गिरने की घटना सामने आई है, यह घटना गुरुवार सुबह 8 बजे की है। बताया गया है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वारणा नदी तल में पानी कम होने के कारण एक बड़ी आपदा टल गई। हादसे के बारे में स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावलो कंपनी ट्रेवल्स की बस आज सुबह 8 बजे के बीच शाहुवाड़ी-कराड के रास्ते गोवा से मुंबई जा रही थी।

जब बस अमेनी घाट से होते हुए कोकुरुद ब्रिज पर पहुंची तो ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इससे बस पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस बस में कुल 40 यात्री सफर कर रहे थे, कुछ यात्री घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Created On :   9 Nov 2023 3:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story