हंगामा: स्मारक हटाए जाने से कोल्हापुर के गांव में तनाव

स्मारक हटाए जाने से कोल्हापुर के गांव में तनाव
  • कोल्हापुर के गांव में तनाव
  • स्मारक हटाए जाने से नाराज हुए ग्रामीण

डिजिटल डेस्क, पुणे। प्रशासन ने ग्रामीणों के लगाए छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक को हटा दिया, जिससे कोल्हापुर जिले के हडलगे गांव में सुबह से तनाव पैदा हो गया है। पुलिस और राजस्व प्रशासन के मुताबिक यह स्मारक एक निजी स्थान पर स्थापित किया गया था। गांव में कोई भी व्यक्ति स्मारक स्थापित करने की जिम्मेदारी नहीं ले रहा है, इसलिए पुलिस और राजस्व प्रशासन ने इसे हटाकर एक तरफ रख दिया। अनुमति लेने के बाद स्मारक वापस स्थापित किया जाएगा, ऐसा आश्वासन मिलने के बाद तनाव शांत हुआ।

ग्रामीणों ने देखा कि हडलगे गांव में बने स्मारक को प्रशासन ने हटा दिया, तो युवा आक्रामक हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों से बातचीत करने गांव पहुंची। स्मारक स्थापित करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अनुमति लेने के बाद स्मारक दोबारा स्थापित किया जाएगा। फिल्हाल मूर्ति ग्रामीणों को सौंपी गई है।

Created On :   22 Nov 2023 1:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story