कोल्हापुर में जिका की दस्तक, एक डॉक्टर सहित तीन संक्रमित

कोल्हापुर में जिका की दस्तक, एक डॉक्टर सहित तीन संक्रमित
  • 9 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए
  • एक डॉक्टर सहित तीन संक्रमित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के बाद कोल्हापुर जिले में भी जिका वायरस ने दस्तक दे दी है। वहां जिका के तीन मरीज मिले हैं। इन तीन में से एक मरीज डॉक्टर है जो जिले के डीवाई पाटील अस्पताल में कंसल्टिंग न्यूरो फिजिशियन हैं। उन्हें 24 अगस्त से बुखार था। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों मरीजों के 9 परिजन के खून के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस अधिकारी डॉ. बबिता कमलापुरकर ने बताया कि जिका के तीन मरीज मिलने के बाद प्रभावित इलाके में स्क्रीनिंग शुरू की गई है। मच्छरों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। मुंबई में बीते माह जिका का पहला मामला मिला था।

कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी निवासी डॉक्टर शुक्रवार को जिका संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इचलकरंजी के हतकनंगले में स्क्रीनिंग शुरू कराई। स्क्रीनिंग के दौरान दो और लोग जिका पॉजिटिव मिले। इनमें एक पुरुष और एक महिला है।

47 हजार लोगों की स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र की आबादी 47 हजार है। यहां लोगों की स्क्रीनिंग के लिए 7 टीम तैनात की गई हैं। यह टीम घर-घर जांच कर रही है। संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की भी जानकारी हासिल की जा रही है। संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आए लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

Created On :   3 Sep 2023 11:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story