कांग्रेस ने सर्वे के बाद दावेदारों को किया शॉर्टलिस्ट

कांग्रेस ने सर्वे के बाद दावेदारों को किया शॉर्टलिस्ट
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों में जुटी

डिजिटल डेस्क,मंडला।

मिशन 2003 की तैयारियों के तहत प्रत्याशी चयन जैसे अहम मामले मेंं कांग्रेस भाजपा से आगे निकलती दिख रही है। पीसीसी और एआईसीसी के सर्वे के बाद मंडला विधानसभा क्षेत्र में दावेदारों की नींद उड़ी हुर्ई है। सूत्रों के मुताबिक सर्वे रिपोर्ट के बाद दावेदारों को शॉर्टलिस्ट कर दिया गया है और प्रत्याशी चयन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बहुत संभव है सितंबर महीने के पहले सप्ताह में प्रदेश की चुनिंदा 66 सीटों पर चयनित व्यक्ति को चुनाव की तैयारी करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा ग्रीन सिग्रल दे दिया जाए। इस मामले में भाजपा अभी बहुत पीछे है। मंडला के साथ अन्य दो विधानसभा सीटें (बिछिया व निवास) जहां वह 2018 में चुनाव हारी थी, कोई दावेदार अब तक सामने नहीं आया है। यहां तक कि, इसे लेकर कहीं कोई हलचल भी नहीं है। भाजपा का इस समय पूरा ध्यान ग्रॉस रूट पर लगा हुआ है और यहां बैठकों के जरिये बूथ लेबल तक की ताकत का आकलन किया जा रहा है।

66 संवेदनशील सीटों में मंडला शामिल नहीं

कांग्रेस की प्राथमिकता वाली प्रदेश की 66 संवेदनशील सीटों में हालाकि मंडला शामिल नहीं है लेकिन एक्सटर्नल सर्वे के बाद यहां काफी हद तक स्थिति साफ होती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यहां से कुल 17 दावेदार थे। हाल ही में सर्वे के लिए यहां आए एक्सटर्नल ने दावेदारों को शॉर्टलिस्ट कर दिया है। सूत्रों की माने तो अब मंडला सीट पर सिर्फ चार नाम बचे है। उसमें एक नाम चौकाने वाला भी है। सूत्रों के मुताबिक शॉर्ट लिस्ट किये नामों को प्रदेश संगठन जिला को भेजेगी। जिला संगठन चिन्हित दावेदारों का जो फश्रड बैक भेजेगी, उसके आधार पर भावी प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। मान जा रहा है कि मंडला भले ही कांग्रेस की 66 वरीयता वाली सीटों में शामिल न हो लेकिन यहां भी पहले चरण में अंतिम नाम को ग्रीन सिग्रल प्रदेश संगठन दे सकता है।

अब 13 को निवास बिछिया में भाजपा के विधानसभा सम्मेलन

विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। इसी कड़ी में अब अन्य प्रदेशों के विधायकों के दौरे की तैयारी है। ये विधायक जिला स्तर से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक दौरा करेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की नब्ज टटोलेंगे। यह भी पता लगाएंगे की जमीनी स्तर पर भाजपा की स्थिति कितनी मजबूत है और आगे कितना काम करने की जरूरत है। विधायक प्रवास अभियान प्रदेश के सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक साथ, एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। इस बीच मंडला जिले में पिछले हफ्ते होने वाले भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन बारिश की वजह से स्थगति हो गए थे, अब रविवार 13 अगस्त को बिछिया और निवास में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

Created On :   12 Aug 2023 9:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story