नागपुर: कोरोना से साल की पहली मौत! इस मामले में अब डेथ ऑडिट के बाद होगी पुष्टि

कोरोना से साल की पहली मौत! इस मामले में अब डेथ ऑडिट के बाद होगी पुष्टि
  • नए वैरिएंट जेएन-1 के 20 मरीज
  • कोरोना से साल की पहली मौत की आशंका
  • टास्क फोर्स समिति का भी गठन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार को कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 के 20 मरीज दर्ज हुए। वहीं शनिवार को एक 82 साल के पुरुष की कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मृत्यु होने से खलबली मची है। इस साल का यह पहला मामला है। इस हफ्ते कोरोना के 27 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 42 मरीज एक्टिव हैं।

हाल ही में पेसमेकर लगाया गया था

मनपा के मंगलवारी जोन अंतर्गत मानकापुर निवासी 82 साल का पुरुष मरीज पिछले कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती था। मरीज को गंभीर स्वरूप का ह्रदयविकार की बीमारी थी। हाल ही में बाइपास सर्जरी के बाद पेसमेकर लगाया गया था। उपचार के दौरान कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाया गया था। शनिवार को उसकी मृत्यु हुई। राज्य के कोविड प्रेसनोट में इस मृत्यु को शामिल किया गया है।

वहीं शनिवार को शहर में 8 और ग्रामीण में 1 मिलाकर कुल 9 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। मनपा के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार ने बताया कि मंगलवार को डेथ ऑडिट किया जाएगा। मृतक को क्रोनिक हार्ट डिसिज था। डॉ. बहिरवार के अनुसार ऑडिट के बाद ही पता चलेगा कि संबंधित पुरुष की मृत्यु कोरोना से हुई या हृदयविकार से हुई है।

प्रदेश में बढ़ते कोविड मामलों को लेकर स्टेट कोविड टास्क फोर्स ने गाइडलाइन जारी कर दी है। टास्क फोर्स ने गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) से ग्रसित सभी लोगों की कोविड जांच करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जिन लोगों में कोविड लक्षण हैं और जांच में पॉजिटिव आते हैं, तो उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी कोविड जांच अवश्य करवा नी चाहिए। इस बीच राज्य में शुक्रवार को 146 नए कोविड मरीज मिले हैं।

महाराष्ट्र में नए सब वेरिएंट जेएन 1 के आने के बाद से ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। टास्क फोर्स समिति का भी गठन किया गया है। इसके पहले 2 जनवरी को टास्क फोर्स की बैठक हुई थी, इसमें जांच से लेकर उपचार के प्रोटोकॉल पर चर्चा हुई थी।

Created On :   7 Jan 2024 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story