नागपुर : दैनिक भास्कर के पहले सीजन में आत्मनिर्भर महिलाओं को किया गया सम्मानित

नागपुर : दैनिक भास्कर के पहले सीजन में आत्मनिर्भर महिलाओं को किया गया सम्मानित
  • भास्कर किरण-2023' सम्मान समारोह में मेजर जनरल विद्यार्थी ने कहा
  • एक नारी सौ पुरुषों के बराबर
  • हर कार्य में सक्षम होती हैं महिलाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर । मेजर जनरल संजय कुमार विद्यार्थी ने कहा कि एक नारी सौ पुरुषों के बराबर होती है। हर एक कार्य करने में महिलाएं सक्षम हैं। अपने कंफर्ट जोन से निकलकर लाइफ को प्रोफेशनल और पर्सनल बैलेंस करने पर बेहतर काम कर सकती हैं। महिलाओं के सम्मान में दैनिक भास्कर ने ‘भास्कर किरण-2023’ उपक्रम की पहल की है।

विभिन्न क्षेत्रों में अनोखा योगदान देकर अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं के भास्कर किरण पुरस्कार समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में मेजर जनरल विद्यार्थी बोल रहे थे। इस दौरान विशेष अतिथि सविता संचेती, वुमन भास्कर क्लब की चेयरपर्सन नेहा अग्रवाल उपस्थित थीं। भास्कर किरण के पहले सीजन में महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कविता की पंक्तियां सुनाईं : संबोधन के दौरान उन्होंने माया एंजेलो कवयित्री की एक अंग्रेजी कविता "स्टिल आई राइज' की कुछ पंक्तियां सुनाईं। उन पंक्तियों का अर्थ है कि आप मुझे इतिहास में लिख सकते हैं। अपने कड़वे झूठ से मुझे कीचड़ में रौंद सकते हैं, लेकिन मैं फिर भी उठूंगी धूल की तरह। इसी पंक्तियों के साथ विद्यार्थी ने सम्मानित महिलाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विशेष अतिथि सविता संचेती ने सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना कीं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में "अच्युतम केशवम्' गीत पेश कर तालियां बटोरीं।

महिलाओं के सम्मान में "भास्कर किरण' की शुरुआत : दैनिक भास्कर के संपादक मणिकांत सोनी ने प्रस्तावना रखी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मानित करने और उनकी काबिलियत की सराहना करने के लिए यह उपक्रम चलाया जा रहा है। उनसे प्रेरणा लेकर अन्य महिलाएं भी आगे आएं और एक नया मुकाम हासिल करें। यह उसके पीछे मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन समन्वय संपादक आनंद निर्बाण ने किया।


Created On :   27 Jan 2024 6:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story